1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

'आप की अदालत' में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : May 05, 2023 04:30 pm IST,  Updated : May 07, 2023 12:10 am IST

इंडिया टीवी के खास शो ‘आप की अदालत’ के कटघरे में पीयूष गोयल इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते नजर आएंगे।

'आप की अदालत' में पीयूष...- India TV Hindi
'आप की अदालत' में पीयूष गोयल Image Source : इंडिया टीवी

Aap Ki Adalat: केंद्र की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल इस बार देश के चर्चित और लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' में मेहमान होंगे। पीयूष गोयल की गिनती मोदी सरकार के तेज-तर्रार मंत्रियों में होती है। उन्हें मोदी सरकार का संकट मोचक भी माना जाता है। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट गोयल केंद्र में मंत्री पद बनने से पूर्व पार्टी के अंदर कई अहम पद संभाल चुके हैं। इंडिया टीवी के खास शो ‘आप की अदालत’ के कटघरे में पीयूष गोयल इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते नजर आएंगे।

'आप अफसरों को रात में 12 बजे जगा देते हैं'?

रजत शर्मा ने उनसे सवाल किया कि जो भी मोदी सरकार का विरोध करता है, उसके घर सीबीआई और ईडी भेज देते हैं? बीजेपी इसलिए चुनाव जीतती है कि क्योंकि इसके पास बहुत पैसा है? आप अफसरों को रात में 12 बजे जगा देते हैं, किसी को रात को दो बजे फोन कर देते हैं? अडानी को पोर्ट, एयरपोर्ट दे दिया, माइन्स, गैस, पावर सब कुछ अडानी को दे दिया। पीयूष गोयल ने आप की अदालत में रजत शर्मा के सवालों का खुलकर जवाब दिया। 'आप की अदालत' के इस नए एपिसोड का प्रसारण आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर किया जाएगा।

7 जनवरी से शुरू है नए एपिसोड्स का सिलसिला

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण 2 साल तक इस शो के नए एपिसोड्स की शूटिंग नहीं हो पाई थी और पुराने एपिसोड ही प्रसारित किए जा रहे थे। लेकिन अब इस चर्चित शो के नए एपिसोड्स का प्रसारण 7 जनवरी से शुरू हो चुका है। दर्शक इसे पहले की तरह हर शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर देख सकते हैं। नए एपिसोड के पहले गेस्ट जाने-माने उद्योगपति और बिजनेसमैन गौतम अडानी थे। अडानी के बाद कई गेस्ट ‘आप की अदालत’ के कटघरे में मौजूद होकर रजत शर्मा के सवालों के जवाब दे चुके हैं।

'आप की अदालत' के नाम हैं कई कीर्तिमान

'आप की अदालत' में करीब 200 हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ एकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत