1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Terrorism operations in Jammu: जम्मू कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियानों की तेज हुई रफ्तार, सभी संदिग्ध तत्वों पर पैनी नज़र

Terrorism operations in Jammu: जम्मू कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियानों की तेज हुई रफ्तार, सभी संदिग्ध तत्वों पर पैनी नज़र

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : May 15, 2022 08:05 am IST,  Updated : May 15, 2022 08:05 am IST

जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में खुफिया और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया है ।

Accelerated counter-terrorism operations in Jammu and Kashmir- India TV Hindi
Accelerated counter-terrorism operations in Jammu and Kashmir Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • खुफिया और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने का निर्देश
  • नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने पर जोर
  • संदिग्ध तत्वों पर निगाह रखने के निर्देश

Terrorism operations in Jammu: जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में खुफिया और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया है । सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की जिसमें उन्होंने चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्यों में प्रगति की भी समीक्षा की। पुलिस प्रमुख ने आतंकवाद रोधी अभियानों को बढ़ाने और उन सभी संदिग्ध तत्वों पर निगाह रखने के निर्देश दिए जो आंतकी गतिविधियों के लिए किसी भी प्रकार का सहयोग देते हों। 

वहीं, एक अन्य बैठक में सिंह ने मादक पदार्थ की समस्या को एक बड़ी चुनौती करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल आंतकवादी नेटवर्क को धन मिलता है बल्कि यह युवा पीढ़ी को भी बर्बाद करता है। उन्होंने नशीले पदार्थों की तस्करी को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाने पर भी जोर दिया। 

बता दें, अभी हाल ही में जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा इलाके में बड़ा आतंकी हमला हुआ । संदिग्ध आतंकवादियों ने तहसील में घुसकर सरकारी कर्मचारी राहुल भट पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। बंदूकधारी चदूरा इलाके में स्थित तहसील कार्यालय में दाखिल हुए और लिपिक राहुल भट को गोली मार दी। इस हादसे के बाद से जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर नकेल कसने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत