1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना में बड़ा हादसा, सिद्दीपेट के जगदेवपुर में कार नहर में गिरी, पांच की मौत, 1 घायल

तेलंगाना में बड़ा हादसा, सिद्दीपेट के जगदेवपुर में कार नहर में गिरी, पांच की मौत, 1 घायल

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 10, 2023 10:26 pm IST,  Updated : Jan 10, 2023 10:26 pm IST

तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के जगदेवपुर में एक कार के नहर में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया।

कार नहर में गिरी।- India TV Hindi
कार नहर में गिरी। Image Source : ANI

तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में मंगलवार को एक कार के नहर में गिरने से तीन महिलाओं सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। जगदेवपुर मंडल के मुनिगडपा गांव के बाहरी इलाके में मल्लन्ना मंदिर के पास छह लोगों को ले जा रही कार केएलआईएस (KLIS) नहर में गिर गई। मारुति ऑल्टो कार में परिवार यात्रा कर रहा था, ड्राइवर के गाड़ी से नियंत्रण खो देने के बाद कार नहर में गिर गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। 

छठे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे गजवेल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ जब भुवनगिरी यादाद्री जिले के बीबी नगर गांव का परिवार वेमुलावाड़ा मंदिर के दर्शन कर घर लौट रहा था। मृतकों की पहचान सत्तमा, श्रावंती, भव्य श्री, लोकेश और राजमणि के रूप में हुई है। वेंकटेश की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत