Aditya L1 Mission Live Updates : चंद्रयान-3 अभियान को मिली कामयाबी के बाद अब भारत ने सूरज की ओर कदम बढ़ा दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज अपना पहला सोलर मिशन शुरू कर दिया है। श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग पैड से आज 11 बजकर 50 मिनट पर आदित्य एल-1 ने अंतरिक्ष में उड़ान भरी। कल से ही इसकी उल्टी गिनती जारी थी। इस मिशन को इसरो के सबसे भरोसेमंद PSLV रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया।आदित्य L-1 मिशन की लॉन्चिंग से पहले ISRO चीफ एस सोमनाथ के साथ वैज्ञानिकों की पूरी टीम तिरुपति पहुंची थी। ISRO के वैज्ञानिकों ने तिरूपति बालाजी मंदिर में मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- Aditya L1 Mission Live Updates: आदित्य एल-1 के चारों चरण सफल, पीएम मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई
Aditya L1 Mission Live Updates: आदित्य एल-1 के चारों चरण सफल, पीएम मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई
इसरो ने आज अपना बहुप्रतिक्षित सोलर अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत श्रीहरिकोटा से आदित्य एल-1 को लॉन्च किया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए।
Aditya L1 Mission Live Updates
-
1:23 PM (IST) Sep 02, 2023
आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग सफल-इसरो
इसरो ने अपने पहले सोलर मिशन की सफल लॉन्चिंग की जानकारी दी है। इसरो ने ट्वीट कर कहा कि स्पेसक्राफ्ट उपग्रह को ठीक उसकी इच्छित कक्षा में स्थापित कर दिया है। अब यह सूर्य के एल-1 बिंदु की ओर बढ़ रहा है।
-
1:04 PM (IST) Sep 02, 2023
पीएम मोदी ने आदित्य एल-1 की सफलता पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदित्य एल-1 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।
-
1:01 PM (IST) Sep 02, 2023
आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग सफल
आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग सफल। आदित्य एल-1 ने अपने सभी चारों चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। रिपोर्ट-टी राघवन
-
12:17 PM (IST) Sep 02, 2023
प्रक्षेपण का तीसरा चरण पूरा
इसरो के आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान को कवर करने वाला पेलोड पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलते ही अलग हो गया है। फिलहाल आदित्य एल1 के प्रक्षेपण का तीसरा चरण अलग पूरा कर लिया है।
-
11:55 AM (IST) Sep 02, 2023
पहला चरण सफल
आदित्य एल-1 ने अपनी उड़ान का पहला चरण सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है।
-
11:53 AM (IST) Sep 02, 2023
आदित्य एल-1 लॉन्च
आदित्य एल-1 ने श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग पैड से अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरी है। आदित्य एल-1 ने 11.50 पर उड़ान भरी। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए।
-
11:39 AM (IST) Sep 02, 2023
थोड़ी देर में आदित्य एल-1 को लॉन्च किया जाएगा
भारत का पहला सौर मिशन आदित्य एल-1 श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 11 बजकर 50 मिनट पर इसे लॉन्च किया जाएगा।
-
11:36 AM (IST) Sep 02, 2023
आदित्य एल-1 का प्रक्षेपण देखने बड़ी तादाद में जुटे लोग
आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण को देखने के लिए सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।
-
11:34 AM (IST) Sep 02, 2023
हमने इस विशेष मिशन के लिए मुख्य उपकरण दिया-सुब्रमण्यम
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स बेंगलुरु की डायरेक्टर अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम ने कहा-हमने इस विशेष मिशन के लिए मुख्य उपकरण दिया है जो कि विज़िबल लाइन एमिशन कोरोनाग्राफ (वीईएलसी) है। इससे हर समय पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। चूंकि यह एल1 में है जहां से यह सूर्य का बिना किसी रुकावट के विजुअल्स उपलब्ध कराएगा।
-
11:30 AM (IST) Sep 02, 2023
नई पीढ़ी का पहला मिशन
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के प्रोफेसर मयंक एन वाहिया कहा- पांच साल पहले आखिरी मिशन एल1 बिंदु पर गया था। यह नई पीढ़ी का पहला मिशन है। यह मिशन ऑप्टिकल, यूवी और एक्स-रे में एक साथ सूर्य का निरीक्षण करेगा।
-
10:39 AM (IST) Sep 02, 2023
आदित्य एल-1 के लॉन्च को देखने स्कूली छात्र सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे।
आदित्य एल-1 के लॉन्च को देखने के लिए स्कूली छात्र आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे
-
10:32 AM (IST) Sep 02, 2023
आगामी अंतरिक्ष अभियानों को समझने में बहुत मदद मिलेगी
राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू तारामंडल में प्रोग्रामिंग मैनेजर प्रेरणा चंद्रा ने कहा-अन्य देशों की अंतरिक्ष एजेंसियां पहले ही सूर्य पर अवलोकन कर चुकी हैं। आदित्य एल1 के साथ हमारे पास सूर्य के आंकड़े भी मौजूद होंगे जिससे हमें अंतरिक्ष के मौसम और आगामी अंतरिक्ष अभियानों को समझने में बहुत मदद मिलेगी
-
10:03 AM (IST) Sep 02, 2023
सूर्य के कोरोना का अध्ययन करेगा आदित्य एल-1
बेंगलुरु: खगोलशास्त्री (Astronomer) और प्रोफेसर आरसी कपूर ने आदित्य एल1 लॉन्च पर कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आदित्य एल1 सूर्य के कोरोना का अध्ययन करेगा। आम तौर पर यह अध्ययन केवल पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान ही किया जा सकता है।
-
9:41 AM (IST) Sep 02, 2023
सूर्य के इतने करीब पहुंचने पर भी जलकर खाक नहीं होगा आदित्य एल1
आदित्य एल1 की लॉन्चिंग से एक अहम सवाल जुड़ा है कि 'क्या आदित्य एल1 सूर्य के इतने करीब पहुंचने पर जलकर खाक नहीं होगा?' ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों आदित्य एल1 जलकर खाक नहीं होगा। इस दौरान क्या गड़बड़ी होने की संभावना रहेगी।- पढ़ें पूरी खबर
-
9:10 AM (IST) Sep 02, 2023
आदित्य एल1 के सफल लॉन्च के लिए सूर्य नमस्कार और विशेष पूजा
उत्तराखंड:आदित्य एल1 के सफल लॉन्च के लिए दून योग पीठ के केंद्रों पर सूर्य नमस्कार और विशेष पूजा की गई।
-
8:40 AM (IST) Sep 02, 2023
आदित्य एल1 मिशन के सफल लॉन्च के लिए वाराणसी में हवन
श्रीहरिकोटा से इसरो का आदित्य एल1 मिशन आज लॉन्च होनेवाला है। इसके सफल लॉन्च के लिए वाराणसी में हवन किया गया।
-
7:33 AM (IST) Sep 02, 2023
श्रीहरिकोटा में मौसम अनुकूल
आदित्य L1 मिशन के लॉन्च के लिए मौसम अनुकूल है। श्रीहरिकोटा में आसमान साफ है और तापमान 34.1 डिग्री है जो कि सामान्य है। वहीं हवा की रफ्तार 0.3 मीटर प्रति सेकंड है जो कि बिल्कुल सामान्य है।
-
7:26 AM (IST) Sep 02, 2023
आदित्य एल-1 : लॉन्चिंग से पहले की तस्वीर
इसरो के सोलर मिशन आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण से पहले श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर का दृश्य
-
6:52 AM (IST) Sep 02, 2023
15 लाख किमी की दूरी तय करेगा यान
सूर्य के अध्ययन के लिए आदित्य एल-1 को धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर लैंग्रेंजियन-1 प्वॉइंट तक पहुंचने में करीब चार महीने लगेंगे।
-
6:48 AM (IST) Sep 02, 2023
11 बजकर 50 मिनट पर होगा प्रक्षेपण
आज सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर देश का पहला सोलर मिशन आदित्य L-1 श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा। इसकी लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुक्रवार से चल रहा है। इस मिशन को इसरोके सबसे भरोसेमंद PSLV रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा