1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोरबी के बाद इस राज्य में हो जाती एक और बड़ी दुर्घटना, जानें कैसे बची दर्जनों लोगों की जान

मोरबी के बाद इस राज्य में हो जाती एक और बड़ी दुर्घटना, जानें कैसे बची दर्जनों लोगों की जान

 Published : Nov 01, 2022 01:29 pm IST,  Updated : Nov 01, 2022 01:29 pm IST

Morbi accident & fire in Maharashtra Bus:गुजरात के मोरबी में हुए हैंगिग ब्रिज हादसे में अब तक करीब 150 लोगों की जान जा चुकी है। इससे पूरा देश आहत है। यह वर्ष 2022 का सबसे बड़ा, दर्दनाक और भयावह हादसा है। अभी इस हादसे के दंश से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि महाराष्ट्र में एक और बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

चलती बस में लगी आग (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
चलती बस में लगी आग (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : INDIA TV

Morbi accident & fire in Maharashtra Bus:गुजरात के मोरबी में हुए हैंगिग ब्रिज हादसे में अब तक करीब 150 लोगों की जान जा चुकी है। इससे पूरा देश आहत है। यह वर्ष 2022 का सबसे बड़ा, दर्दनाक और भयावह हादसा है। अभी इस हादसे के दंश से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि महाराष्ट्र में एक और बड़ा हादसा होते-होते बच गया। अगर समय रहते लोगों ने सूझबूझ से काम नहीं लिया होता तो कई दर्जन जिंदगियां जिंदा ही जल गई होतीं। मोरबी के बाद यह दूसरा बड़ा हादसा होता। मगर सतर्कता से दर्जनों लोगों की जान बचा ली गई।

 दरअसल यह मामला महाराष्ट्र के पुणे शहर से जुड़ा है, जहां मंगलवार को राज्य परिवहन की एक चलती बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान बस में 42 यात्री सवार थे। बस सड़क पर फर्राटे भर थी। इसी बीच धुआं और आग की लपटे निकलती दिखाई दीं। ऐसे में यात्रियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों के बीच जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में चीख-पुकार मच गई। पुणे के एक दमकल अधिकारी ने बताया कि यह घटना यरवदा इलाके के शास्त्री चौक पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। घटना के समय बस यवतमाल से पुणे की ओर जा रही थी।

आनन-फानन में यात्रियों को उतारा गया नीचे

 दमकल अधिकारी के अनुसार बस चालक और परिचालक ने वाहन से धुंआ उठता देखा तो वह सतर्क हो गए। उन्होंने पहले धीरे-धीरे बस की रफ्तार कम की और एक खाली स्थान पर ले जाकर किनारे बस को रोका। इसके फौरान बाद सभी यात्रियों को तत्काल बस से नीचे उतार दिया गया। अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के नीचे उतरने के बाद पूरी बस में आग लग गई। सिर्फ कुछ मिनटों का फासला बाकी रह गया था। यदि सतर्कता नहीं दिखाई गई होती और कुछ समय की देरी हो जाती तो इन लोगों की जान बचाना मुश्किल हो सकता था। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।'' उन्होंने कहा कि आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

यात्रियों ने ली राहत की सांस
बस से सुरक्षित उतारे जाने के बाद सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। बस में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे सवार थे। यदि जरा भी देरी हो जाती तो यह सभी यात्री जिंदा जल जाते है। ऐसे में मोरबी के बाद यह दूसरा बड़ा दर्दनाक हादसा हो सकता था। मगर समय रहते सतर्कता बरते जाने से इन सभी यात्रियों की जान बच गई। फिर इन्हें दूसरे वाहन से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत