1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अहमदाबाद विमान हादसा: नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू बोले- 'फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रहा'

अहमदाबाद विमान हादसा: नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू बोले- 'फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रहा'

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 12, 2025 01:48 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 02:16 pm IST

अहमदाबाद विमान हादसे पर नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि अभी शुरुआती रिपोर्ट सामने आई है। फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है। फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही सबकुछ साफ होगा।

Ahmedabad plane crash- India TV Hindi
अहमदाबाद प्लेन क्रैश Image Source : PTI

गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू का कहना है कि फाइनल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही सबकुछ साफ हो पाएगा। एयर इंडिया की फ्लाइट 171 के हादसे का शिकार होने के बाद एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई गई। इस रिपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट की जांच की जा रही है, लेकिन हादसे की वजह फाइन रिपोर्ट में ही साफ होगी। एएआईबी ने 15 पन्नों की शुरुआती रिपोर्ट दी है।

राममोहन नायडू ने लिखा, "यह एक प्रारंभिक रिपोर्ट है, मंत्रालय में हम इसका विश्लेषण कर रहे हैं। हम एआईबीबी के साथ उनकी किसी भी आवश्यक सहायता के लिए समन्वय कर रहे हैं। हम आशा कर रहे हैं कि अंतिम रिपोर्ट जल्द ही सामने आएगी ताकि हम किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकें। मुझे सच में विश्वास है कि हमारे पास पायलटों और चालक दल के मामले में पूरी दुनिया में सबसे अद्भुत कार्यबल है। पायलट और चालक दल विमानन उद्योग की रीढ़ हैं।"

पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की गई- राममोहन नायडू

नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने विमान हादसे की जांच रिपोर्ट पर कहा कि वह फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। फाइनल रिपोर्ट के बाद ही निष्कर्ष निकलेगा। इस बीच उन्होंने दावा किया, "इस हादसे की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है। ये अभी प्रारंभिक रिपोर्ट है। मंत्रालय रिपोर्ट का एनालिसिस कर रहा है। इसके ऊपर टिप्पणी करना तब ठीक होगा जब फाइनल रिपोर्ट सामने आएगी। हम AAIB से कोऑर्डिनेट कर रहे हैं, जो भी मदद चाहिए होगी हम उन्हें देंगे। AAIB प्राइमरी इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी होगी और हम उम्मीद करते हैं कि जल्दी ही फाइनल रिपोर्ट आएगी।" AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट पर नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा, "यह एक प्राथमिक रिपोर्ट है और जांच जारी है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) एक स्वायत्त निकाय है, जो अच्छा काम कर रहा है।"

12 जून को क्या हुआ था?

12 जून की दोपहर एयर इंडिया के विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन रनवे से टेक ऑफ के कुछ समय बाद ही विमान हादसे का शिकार हो गया था। यह विमान एक मेडिकल कॉलेज के हस्टल से टकराया था। प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे। इनमें से 241 की मौत हो गई थी। वहीं, हॉस्टल में मौजूद लोग भी मारे गए थे। इस हादसे में 250 से ज्यादा लोग मारे गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत