Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नया खतरा! दिल्ली-NCR में 15-20% लोग सांस की बीमारी से हो रहे अस्पताल में भर्ती, वजह है चौंकाने वाली

नया खतरा! दिल्ली-NCR में 15-20% लोग सांस की बीमारी से हो रहे अस्पताल में भर्ती, वजह है चौंकाने वाली

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Jan 12, 2023 08:13 am IST, Updated : Jan 12, 2023 08:15 am IST

बढ़ता प्रदूषण और ठंड इस समय 10 साल से कम उम्र के बच्चों और 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए काफी घातक साबित हो रहा है। पॉल्यूशन के चलते हैं काफी ज्यादा संख्या में लोग सांस की बीमारी से परेशान हैं।

air pollution- India TV Hindi
Image Source : PTI वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर में लोग मास्क लगाकर घर से बाहर निकलते हैं।

नोएडा: बच्चे हों, बूढ़े हों या जवान, इस बार सबकी सेहत खराब हो रही है। इस बार अगर सर्दी जुकाम हो रहा है तो वह ठीक होने का नाम ही नहीं ले रहा है। चाहे जितनी दवाई आप करवा ले और सबसे बड़ी बात है कि डॉक्टर भी इस बात से हैरान हैं। फीवर या सर्दी जुकाम जो महज 3 से 5 दिनों के अंदर ठीक हो जाया करता था लेकिन अब वह लंबे समय तक बना हुआ है। बढ़ते प्रदूषण के चलते लोग लंबे समय तक बीमार पड़ रहे हैं। अस्पताल में पहुंचने वाले लोगों की संख्या भी करीब 15 से 20% तक बढ़ गई है। इस प्रदूषण से सांस लेने में दिक्कत हो रही है और तरह-तरह की बीमारियों का लोग सामना कर रहे हैं।

इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी काफी सतर्क और चिंतित है। स्वास्थ विभाग और जिला गौतमबुद्ध नगर के अधिकारी डॉ. चंदन के मुताबिक बढ़ता प्रदूषण और ठंड इस समय 10 साल से कम उम्र के बच्चों और 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए काफी घातक साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पॉल्यूशन के चलते हैं काफी ज्यादा संख्या में लोग सांस की बीमारी से परेशान हैं और प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करवाने पहुंच रहे हैं।

air pollution
Image Source : PTIवायु प्रदूषण

उन्होंने इसके लिए तीन कारण साफ तौर पर बताए हैं-

  • जो भी लोग सुबह और शाम काम पर अपने घर से निकल रहे हैं। यह बढ़ता प्रदूषण उनके लिए काफी गंभीर बन रहा है।
  • जिनकी इम्यूनिटी काफी लो है, उनको भी प्रदूषण के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
  • जो लोग पहले से कई बीमारियों से ग्रसित हैं, वह भी काफी परेशान है और प्रदूषण उनके लिए भी उनकी बीमारी को बढ़ाने का एक बड़ा कारण बनता नजर आ रहा है।

अगर बढ़ते प्रदूषण और ठंड की बात की जाए तो आने वाले समय में यह स्थति और भी खतरनाक होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ेगी और पारा और भी ज्यादा कम होगा जिसके बाद लोगों को सांस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement