1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जिस प्लेन में अजित पवार थे सवार, उसकी रफ्तार और क्षमता के बारे में जानें सबकुछ

जिस प्लेन में अजित पवार थे सवार, उसकी रफ्तार और क्षमता के बारे में जानें सबकुछ

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jan 28, 2026 10:38 am IST,  Updated : Jan 28, 2026 12:23 pm IST

अजित पवार का प्लेन बारामती में क्रैश हो गया है। इस आर्टिकल में जानें कि अजित पवार किस प्लेन में बैठे थे, उसकी खासियत क्या है? उसकी रफ्तार और क्षमता क्या है?

ajit pawar plane- India TV Hindi
अजित पवार अपने आखिरी सफर पर Learjet 45XR प्लेन में बैठे थे। Image Source : PTI/ANI

Ajit Pawar Plane: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया। उनका प्लेन बारामती में एयर स्ट्रिप के पास खेत में क्रैश हुआ। अजित पवार के साथ विपिन जाधव और पिंकी माली भी प्लेन में सवार थे। उन दोनों की भी इस हादसे में जान चली गई। DGCA ने पुष्टि की कि इस हादसे में विमान में बैठे अजित पवार समेत सभी लोगों की मौत हो गई। उनके एयरक्राफ्ट का नंबर- Learjet 45XR था। उसका टाइप कोड- LJ45 था। उसका मोड 80143D था। एयरलाइन VSR Aviation का नाम था। जानें आखिरी बार अजित पवार जिस प्लेन में भेजे थे, उसकी खासियत क्या है।

Learjet 45XR प्लेन की खासियत

यह Bombardier Learjet 45XR एक अपग्रेडेड सुपर-लाइट से मिड-साइज बिज़नेस जेट होता है। यह तेज रफ्तार और किफायती प्रदर्शन के लिए डिजाइन हुआ है। इस प्लेन में बेहतर हॉट-एंड-हाई परफॉर्मेंस के लिए अपग्रेडेड TFE731-20BR इंजन लगे हुआ हैं। यह फास्ट क्लाइंब रेट, अधिकतम टेकऑफ वजन और 3,701–3,991 किलोमीटर की रेंज वाला होता है।

स्पीड- अधिकतम क्रूज स्पीड लगभग 860 प्रति घंटा।

रेंज- लगभग 3,701–3,991 किलोमीटर।

इंजन- दो Honeywell TFE731-20BR इंजन, हर इंजन 3,500 पाउंड का थ्रस्ट पैदा करता है।

क्षमता- आमतौर पर 8 से 9 यात्रियों के बैठने के लिए होता है।

केबिन- यह 19.7–19.8 फीट लंबा, 5.1 फीट चौड़ा और 4.11 फीट ऊंचा होता है।

रनवे- यह प्लेन 4,000 फीट के छोटे रनवे से भी उड़ान भरने में सक्षम है।

चट्टान से टकराने के बाद क्रैश हुआ प्लेन

गौरतलब है कि बारामती की एक सभा को संबोधित करने के लिए अजित पवार प्लेन में सवार होकर मुंबई से आ रहे थे। लेकिन उनका प्लेन बारामती में एयर स्ट्रिप पर लैंड नहीं हो पाया और पास के खेत में क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि प्लेन के चट्टान से टकराने की वजह से ये हादसा हुआ है। अजित पवार के निधन की खबर सुनकर उनके परिजन और चाहने वाले शॉक में हैं। उनके लिए इस खबर पर भरोसा कर पाना मुमकिन नहीं हो पा रहा है।

बारामती का प्लेन हादसा इतना खतरनाक था कि पूरे प्लेन के क्रैश में परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर सिर्फ प्लेन की टेल और उसका एक पंख नजर आया। बाकी पूरा प्लेन बुरी तरह जल गया।

ये भी पढ़ें- LIVE: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत