1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में पेश किया दिल्ली सेवा बिल, विधेयक पर चर्चा शुरू

गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में पेश किया दिल्ली सेवा बिल, विधेयक पर चर्चा शुरू

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 07, 2023 02:09 pm IST,  Updated : Aug 07, 2023 02:22 pm IST

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उच्च सदन राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पेश कर दिया है। इस विधेयक पर चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा की शुरुआत कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी ने शुरू की।

अमित शाह ने राज्यसभा में पेश किया दिल्ली सेवा बिल, विधेयक पर चर्चा शुरू- India TV Hindi
अमित शाह ने राज्यसभा में पेश किया दिल्ली सेवा बिल, विधेयक पर चर्चा शुरू Image Source : FILE

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पेश कर दिया है। इस बिल पर चर्चा शरू हो गई है। चर्चा की शुरुआत कांग्रेस की ओर से ​की गई है। कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने इस बिल पर अपनी बात रख रहे हैं। दिल्ली सेवा बिल लोकसभा में पहले ही पास हो चुका है। अब राज्यसभा में इस बिल पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने बयान में कहा कि' दिल्ली सेवा बिल संघीय ढांचे के खिलाफ है। इसका मकसद खौफ पैदा करना है।' उन्होंने कहा कि 'दिल्ली में सुपर सीएम की कोशिश की जा रही है। दिल्ली सेवा बिल असंवैधानिक है।'

क्या है दिल्ली सेवा बिल?

दिल्ली सेवा विधेयक समूह-ए के अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए एक अथॉरिटी गठन के लिहाज से लागू अध्यादेश की जगह लेगा। दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने इस बिल के विरोध में कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों से समर्थन जुटाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत