1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अनंतनाग में शहीद हुए कर्नल और मेजर की क्या थी उपलब्धियां, भारत सरकार ने सेना मेडल से किया था सम्मानित

अनंतनाग में शहीद हुए कर्नल और मेजर की क्या थी उपलब्धियां, भारत सरकार ने सेना मेडल से किया था सम्मानित

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Avinash Rai
 Published : Sep 18, 2023 12:53 pm IST,  Updated : Sep 18, 2023 02:17 pm IST

अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच जारी इस मुठभेड़ को आज छठवां दिन हो चला है। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो अधिकारी शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष को हाल ही में वीरता के लिए सेना पदक से सम्मानित किया गया था।

Anantnag encounter colonel Manpreet Singh Major Ashish Dhonchak got sena medal for his achievements- India TV Hindi
कर्नल मनपीत सिंह और मेजर आशीष धोनैक Image Source : INDIA TV

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एनकाउंटर का आज छठवां दिन है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया है। हालांकि सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए इस मुठभेड़ में बीते दिनों भारतीय सेना के दो अधिकारी शहीद हो गए थे। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी हुमायूं भट्ट भी शहीद हुए थे। मुठभेड़ के पहले दिन मेजर आशीष धोनैक और कर्नल मनप्रीत सिंह शहीद हो गए थे। बता दें कि 15 अगस्त 2023 यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्नल मनप्रीत और मेजर आशीष को उनकी विशिष्ट वीरता के लिए सेना पदक से सम्मानित किया गया था। दोनों अधिकारियों को खोना भारतीय सेना के लिए बड़ा नुकसान है। 

मेजर आशीष धोनैक की उपलब्धियां

कर्नल मनप्रीत सिंह को यह वीरता पदक उनकी विशिष्ट वीरता और संचालन क्षमता के लिए दिया गया था। यह मेडल कर्नल मनप्रीत सिंह की विशिष्ट वीरता, दृढ़ संकल्प, अदम्य भावना, धैर्य और दृढ़ संकल्प के लिए दिया गया था। बता दें कि 9-10 अक्टूबर 2022 के दौरान अपनी वीरता का परिचय देते हुए कर्नल मनप्रीत सिंह ने एक करीबी मुकाबले में लश्कर ए तैयब्बा के कट्टर आतंकवादी को मार गिराया था। कर्नल मनप्रीत को स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर उनकी वीरता के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। 

कर्नल मनप्रीत सिंह की उपलब्धियां

कर्नल मनप्रीत सिंह को सेना मेडल से स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान उनके अदम्य साहस, वीरता, प्रेरक नेतृत्व, संचालन क्षमता, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने में कुशलता, संतुलन बनाए रखने के लिए स्थानीय आबादी से जुड़ाव, अपनी जिम्मेदारी वाली क्षेत्र में तस्करी को रोकने, 9 कट्टर आतंकवादियों के खात्में और एक को पकड़ने के लिए दिया गया था। बता दें कि 13 सितंबर 2023 को अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए एनकाउंटर में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और डीएसपी हुमायूं भट्ट शहीद हो गए थे। वहीं एनकाउंटर में घायल हुए एक अन्य जवान इलाज के दौरान शहीद हो गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत