1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अनंतनाग एनकाउंटर में शहीद हुए कर्नल को उनके 6 वर्षीय बेटे ने दी अंतिम विदाई, भावुक कर देगा वीडियो

अनंतनाग एनकाउंटर में शहीद हुए कर्नल को उनके 6 वर्षीय बेटे ने दी अंतिम विदाई, भावुक कर देगा वीडियो

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 15, 2023 05:29 pm IST,  Updated : Sep 15, 2023 06:45 pm IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह को उनके 6 वर्षीय बेटे ने अंतिम विदाई दी।

कर्नल मनप्रीत सिंह को उनके 6 वर्षीय बेटे ने दी अंतिम विदाई- India TV Hindi
कर्नल मनप्रीत सिंह को उनके 6 वर्षीय बेटे ने दी अंतिम विदाई Image Source : PTI

अनंतनाग में बुधवार को आतंकियों के साथ हुए मुठभेड़ में 19 राष्ट्रीय राइफल यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह देश के लिए शहीद हो गए। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पहुंचाया गया। इस दौरान वहां जो हुआ वो देखने के बाद हर किसी की आंखें नम हो गई। शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह का जब पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तब उनके 6 वर्षीय बेटे ने आर्मी की ड्रेस में उन्हें सलामी दी। यह देख सभी भावुक हो गए।

कर्नल की पत्नी ने भी दी अंतिम विदाई

देश के लिए शहीद हुए 19 राष्ट्रीय राइफल यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह की पत्नी जगमीत कौर ने अपने दोनों हाथों को जोड़कर उन्हें अंतिम विदाई दी। 

आपको बता दें कि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग इलाके के गडोले में बुधवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह के साथ मेजर आशीष धोंचक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट्ट और एक अन्य सैनिक शहीद हो गए।

शुक्रवार को एक और जवान का शव बरामद हुआ जो कल से लापता बताया जा रहा था।

अधिकारियों ने दी ये जानकारी

सेना के अधिकारियों ने बताया कि, "अनंतनाग इलाके में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए आतंकियों के ठिकानों पर बम गिराए हैं। इलाके में छिपे हुए आतंकियों के ग्रुप को निशाना बनाने के लिए सौनिकों द्वारा ग्रेनेड लांचर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।" 

ये भी पढ़ें-

विश्वकर्मा दिवस के दिन नए संसद भवन के गज द्वार पर फहरेगा तिरंगा, PM समेत उपराष्ट्रपति भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

Mahadev App scam: प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई, कोलकाता और भोपाल में की छापेमारी, 417 करोड़ रुपये किए जब्त

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत