1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश: बेटों के डर की वजह से महिला ने घर के अंदर ही कर दिया अपने पति का अंतिम संस्कार

आंध्र प्रदेश: बेटों के डर की वजह से महिला ने घर के अंदर ही कर दिया अपने पति का अंतिम संस्कार

 Published : May 29, 2023 05:55 pm IST,  Updated : May 29, 2023 06:01 pm IST

महिला ने बताया कि उसका पति पिछले काफी समय से बीमार था और सुबह उनकी मौत हो गई, जिसके बाद उसने घर के अंदर ही अंतिम संस्कार का फैसला कर लिया।

Andhra Pradesh, Kurnool, Death, Funeral- India TV Hindi
महिला ने घर के अंदर ही कर दिया अपने पति का अंतिम संस्कार Image Source : FILE

कुरनूल: मानव जीवन में अंतिम संस्कार बेहद ही भावनात्मक कहा जाता है। किसी व्यक्ति की मौत पर उसके जानने वाले सभी गिले-शिकवे भुलाकर उसकी अंतिम यात्रा में शामिल होते हैं। लेकिन आंध्र प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।  यहां एक महिला ने अपने पति का अंतिम संस्कार घर के अंदर ही कर दिया।  लोगों को जब इसकी वजह मालूम हुई तब सबने सोचा कि क्या यही इंसानियत है?

पिता की मौत की खबर सुनकर बेटे लड़ाई करते 

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक महिला ने अपने पति के शव का दाह संस्कार घर पर ही कर दिया क्योंकि उसे डर था कि अगर उसके दो बेटों को उनकी मौत के बारे में पता चलेगा तो वे उनकी संपत्ति के लिए लड़ेंगे। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके दोनों बेटे उसकी देखभाल नहीं कर रहे थे और उसे शक था कि अगर उन्हें अपने पिता की मौत के बारे में पता चलेगा तो वे आएंगे और संपत्ति के लिए लड़ेंगे।

सोमवार सुबह ही हुआ निधन 

ललिता ने पुलिस को बताया कि उसके पति हरिकृष्ण प्रसाद की तबियत ठीक नहीं थी और सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। उसने उनकी मृत्यु के बारे में किसी भी रिश्तेदार को नहीं बताया और घर पर उनका दाह संस्कार करने का फैसला किया। इस दौरान जब घर से धुआं निकला तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची तो महिला ने खुलासा किया कि उसने अपने पति का दाह संस्कार घर पर ही किया।

एक बेटा अस्पताल में काम करता तो दूसरा कनाडा में रहता 

कस्बे में दवा की दुकान चलाने वाले हरिकृष्ण प्रसाद और ललिता के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा कुरनूल के एक निजी अस्पताल में काम करता है, जबकि छोटा बेटा कनाडा में रहता है। ललिता ने कहा कि उनके बेटे उनकी देखभाल नहीं कर रहे थे और केवल संपत्ति में हिस्सा मांगने के लिए घर आ रहे थे। उसे डर था कि अगर उसने उन्हें उनके पिता की मृत्यु के बारे में बताया तो वे घर आएंगे और संपत्ति के लिए लड़ेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत