1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश में 'पेशाब कांड', आदिवासी युवक के साथ पहले की मारपीट, फिर किया ये गंदा काम

आंध्र प्रदेश में 'पेशाब कांड', आदिवासी युवक के साथ पहले की मारपीट, फिर किया ये गंदा काम

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jul 20, 2023 11:59 am IST,  Updated : Jul 20, 2023 12:00 pm IST

पीड़ित का नाम नवीन है जो अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय से है। प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक मल्लिका गर्ग ने इस मामले में कहा कि इस घटना के बाद पीड़ित को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Andhra Pradesh Six People arrested for urinating and beaten the tribal man in Ongole- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

आंध्र प्रदेश के ओंगोल शहर में एक आदिवासी युवक से क्रूरतापूर्वक मारपीट करने और उसके चेहरे पर पेशाब करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि घटना 19 जून की है। एक महीने बाद जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तक पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। पीड़ित का नाम नवीन है जो अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय से है। प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक मल्लिका गर्ग ने इस मामले में कहा कि इस घटना के बाद पीड़ित को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

आदिवासी युवक के ऊपर किया पेशाब

पीटीआई के मुताबिक नवीन को 19 जुलाई के दिन मन्नम रामंजनेयुलु समेत 8 लोगों ने पीटा और उसपर पेशाब किया था। इस घटना के बाद से रामंजनेयुलु फरार चल रहा है। इस घटना में शामिल 8 आरोपियों में से 2 आरोपी नाबालिग हैं। रामंजनेयुलु और नीवन दोस्त थे, लेकिन रामंजनेयुलु के दोस्त के रिश्तेदार की लड़की के सानवीन के रिश्ते को लेकर उनमें अनबन हो गई थी।

रिलेशनशिप को लेकर शुरू हुआ था विवाद

पुलिस अधीक्षक मल्लिका गर्ग के मुताबिक लड़की के साथ जब नवीन फरार हुआ तो उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया गया था। साथ ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड में भी रखा था। नवीन अब भी उसी लड़की के साथ रिश्ते में हैं इससे रामंजनेयुलु और उसके साथी नाराज थे। इस कारण उनकी नाराजगी इतनी बढ़ गई कि इनके बीच बात तक बंद हो गई। 

समझौते के नाम पर की पिटाई

गर्ग के मुताबिक कुछ दिनों के बाद रामंजनेयुलु ने नवीन को मिलने बुलाया और समझौता करने को कहा। लेकिन रामंजनेयुलु और उसके दोस्तों ने साथ में शराब पीने के बाद नवीन पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उस पर पेशाब भी किया। हमले के बाद, नवीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन यह मामला आगे नहीं बढ़ा और ना ही पेशाब की घटना को उजागर किया गया। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अब यह मामला गर्माया हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत