1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता मर्डर केस के आरोपी का ऑडियो वायरल, वीडियो में सुनें पूरी बातचीत

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता मर्डर केस के आरोपी का ऑडियो वायरल, वीडियो में सुनें पूरी बातचीत

 Edited By: Sushmit Sinha
 Published : Sep 25, 2022 06:48 pm IST,  Updated : Sep 25, 2022 06:48 pm IST

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी मर्डर केस के आरोपी पुलकित का कथित ऑडियो टेप वायरल हो रहा है। इसमें वह अंकिता के दोस्त पुष्प को गुमराह करते हुए सुनाई दे रहा है।

Ankita Bhandari Murder Case- India TV Hindi
Ankita Bhandari Murder Case Image Source : INDIA TV

Highlights

  • अंकिता मर्डर केस के आरोपी का ऑडियो वायरल
  • अंकिता के दोस्त को कर रहा था गुमराह
  • वीडियो में सुनें पूरी बातचीत

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी मर्डर केस के आरोपी पुलकित का कथित ऑडियो टेप वायरल हो रहा है। इसमें वह अंकिता के दोस्त पुष्प को गुमराह करते हुए सुनाई दे रहा है। दरअसल, अंकिता जब लापता हुई थी तो उसके दोस्त पुष्प ने पुलकित को फोन किया था और उससे अंकिता के बारे में पूछा था। इस पर पुलकित ने कहा कि अंकिता ऋषिकेश से साथ लौटी और रिजॉर्ट में सोने चली गई। लेकिन सुबह वह अपने रूम में नहीं मिली। अंकिता मर्डर केस में पुलकित आर्य मुख्य आरोपी है।

पुलकित के रिजॉर्ट में नौकरी करती थी अंकिता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 साल की अंकिता (Ankita Bhandari) ने 12वीं की पढ़ाई पूरी कर ली थी और वह कॉलेज जाना चाहती थी। लेकिन पिता की नौकरी छूटने के बाद अंकिता (Ankita Bhandari) ने बीते महीने के आखिर में ये फैसला लिया कि वह एक रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करेगी। इस रिजॉर्ट का मालिक पुलकित आर्य है, जोकि गिरफ्तार हो चुका है। पुलकित पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य का पुत्र है। अंकिता ने अपने घर के आर्थिक हालात को देखते हुए ये फैसला किया था कि वो नौकरी करेगी। 

अंकिता पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था

अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder) मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने कई चौंका देने वाले खुलासे किए थे। डीजीपी अशोक कुमार की मानें तो बीजेपी नेता का बेटा और रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य ने अंकिता भंडारी पर अपने भाई अंकित आर्य को स्पेशल सर्विस देने के लिए दबाव बनाया था। डीजीपी अशोक कुमार के कहा था कि अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) के मोबाइल से मिले स्क्रीनशॉट से पुलिस को कुछ अहम सबूत मिले हैं। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि अंकिता पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसी गलत काम के दबाव को लेकर आपस में झगड़ा हुआ होगा और उसके बाद इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत