1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Anurag Singh Thakur: बीजेपी नेता बोले- "प्रदर्शनों के जरिए जांच एजेंसियों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस"

Anurag Singh Thakur: बीजेपी नेता बोले- "प्रदर्शनों के जरिए जांच एजेंसियों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस"

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 27, 2022 04:53 pm IST,  Updated : Jul 27, 2022 11:57 pm IST

Anurag Singh Thakur: सोनिया गांधी से चल रही ED की पूछताछ पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के नेताओं के उपर अनुराग सिंह ठाकुर ने जमकर निशाना साधा है। अनुराग सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने यह मान लिया है कि इस देश में उसके लिए कानून अलग होने चाहिए और कोई भी जांच उन पर न बैठाई जाए क्योंकि यह परिवार देश से भी उपर है।

Anurag singh Thakur- India TV Hindi
Anurag singh Thakur Image Source : PTI

Highlights

  • अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा और गंभीर आरोप लगाए
  • प्रदर्शनों के माध्यम से कांग्रेस जांच को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है
  • ED लगातार तीसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रहा है

Anurag Singh Thakur: केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सड़कों पर प्रदर्शनों के माध्यम से वह केन्द्रीय जांच एजेंसियों को ‘‘भ्रमित करने और उन पर दबाव बनाने’’ का प्रयास कर रही है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जांच से भाग क्यों रही है ? उनके पास छुपाने को क्या है? क्या गांधी परिवार कानून से ऊपर है? क्या गांधी परिवार के लिए अलग से कानून होना चाहिए? वे (जांच) एजेंसियों से क्यों भाग रहे हैं? उन्हें भी जांच का सामना करना चाहिए।’’ अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े धन शोधन के मामले में ED बुधवार को लगातार तीसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रहा है, जिसके विरोध में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हीं प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में ठाकुर ने उक्त टिप्पणी की है। 

कांग्रेस शासित राज्यों में क्राइम चरम पर लेकिन CM यहां समय काट रहे हैं

संसद भवन के बाहर ठाकुर ने कहा, ‘‘बलात्कार, हत्या और अन्य अपराधों के मामलों में तेजी आ रही है और राज्यों में प्रशासनिक कमियां हैं। राजस्थान में हालात चिंताजनक हैं, लेकिन मुख्यमंत्री यहां समय बिता रहे हैं।’’ ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस नेताओं द्वारा किया जा रहा प्रदर्शन जांच एजेंसियों को ‘‘भ्रमित करने और उन पर दबाव बनाने का प्रयास है।’’ सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन उचित नहीं है क्योंकि उसका (सरकार) एजेंसियों द्वारा की जा रही स्वतंत्र जांच से कोई लेना-देना नहीं है। 

कांग्रेस ने यह मान लिया है कि उसके लिए अलग कानून होना चाहिए

लोकतंत्र पर हमला करने से कांग्रेस कभी नहीं पीछे हटी है। उसने संवैधानिक पदों पर मौजूद लोगों पर भी सवाल उठाए हैं और सत्ता में रहते हुए उसने अध्यादेशों को भी फाड़ा है। कांग्रेस को लगता है कि एक परिवार देश के कानून से ऊपर है। क्या गांधी परिवार कानून से ऊपर है? क्या गांधी परिवार और कांग्रेस के भ्रष्टाचार की जांच नहीं की जानी चाहिए? क्या देश को यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि वे भ्रष्टाचार में लिप्त रहेंगे और जांच एजेंसियां उनकी जांच नहीं करेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत