1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LAC और LOC की चुनौतियों पर भारतीय सेना प्रमुख ने दे दिया ऐसा बयान कि सियासत में मच गई खलबली, बताया-क्यों खत्म नहीं हो रहा विवाद

LAC और LOC की चुनौतियों पर भारतीय सेना प्रमुख ने दे दिया ऐसा बयान कि सियासत में मच गई खलबली, बताया-क्यों खत्म नहीं हो रहा विवाद

 Published : Dec 17, 2023 01:23 pm IST,  Updated : Dec 17, 2023 01:23 pm IST

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सीमा विवाद जारी रहने पर इसके पीछे की सच्चाई बयां कर दी है। उनके इस बयान से सियासत में हलचल पैदा हो गई है। जनरल मनोज पांडे ने बताया है कि आखिर क्यों सीमा पर बनी चुनौतियां खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। उन्होंने कहा कि यह चुनौतियां हमें आगे भी उलझाती रहेंगी।

जनरल मनोज पांडेय, सेना प्रमुख। - India TV Hindi
जनरल मनोज पांडेय, सेना प्रमुख। Image Source : PTI

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सीमा क्षेत्र की चुनौतियों पर खरी-खरी कह दी है। पाकिस्तान के साथ लगी नियंत्रण रेखा (एलओसी) और चीन के साथ लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर विवाद नहीं खत्म होने के पीछे सेना प्रमुख ने अब तक का सबसे बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह चुनौतियां हमें विरासत में मिली हैं। सेना प्रमुख के इस बयान से देश की सियासत में खलबली मच गई है। भारतीय सेना प्रमुख ने बयान में यह बताया है कि क्यों भारतीय सीमा पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सेना प्रमुख के बयान को सुनकर तमाम राजनीतिक दल भी भौचक्के रह गए हैं।
 
इसके साथ ही उन्होंने रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास जैसे युद्ध के मद्देनजर दुनिया को ब्लैक श्वान जैसी घटनाओं के प्रति आगाह किया है। सेना प्रमुख ने कहा है कि ब्लैक श्वान जैसी घटनाएं दुनिया में उथल-पुथल मचा सकती हैं।  सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को कहा कि भारत की सशस्त्र सेनाओं को "अप्रत्याशित की अपेक्षा करें" की कहावत के अनुरूप खुद को ढालने की जरूरत है। उन्होंने भू-राजनीतिक परिदृश्यों और सुरक्षा चुनौतियों के बारे में सेना के जागरूक रहने की जरूरत पर भी जोर दिया।
 

सेना प्रमुख ने कहा-विरासत में मिली चुनौतियां हमें उलझाना जारी रखेंगी

नागपुर में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि विरासत में मिली अस्थिर सीमाओं की चुनौतियां हमें उलझाना जारी रखेंगी। सेना प्रमुख जनरल पांडे की यह टिप्पणी पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध के बीच आई है। विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए जनरल पांडे ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पारंपरिक और गैर-पारंपरिक तरीके से अधिकार को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। उन्होंने कहा, ''अप्रत्याशित की अपेक्षा करना एक ऐसी चीज है जो हमारे लिए जरूरी है।
 
'' सेना प्रमुख पांडे ने कहा, ''ब्लैक स्वान जैसी घटनाएं वैश्विक सुरक्षा के परिदृश्य में उथल-पुथल ला सकती हैं। रूस-यूक्रेन और इजराइल-हमास के बीच जारी संघर्ष के परिणाम अन्य देशों के बीच संबंधों को फिर से परिभाषित करेंगे, जो आने वाले दशकों में विश्व राजनीति को एक नया रंग देंगे।' ​(भाषा) 
 
यह भी पढ़ें
संयुक्त राष्ट्र में सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ गरजा भारत, पाकिस्तान और चीन की उड़ाई धज्जियां

लीबिया के समुद्र तट पर डूबा प्रवासियों से भरा जहाज, महिलाओं-बच्चों समेत 61 लोगों की मौत की आशंका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत