1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेना का हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में सुरक्षित उतारा गया, अधिकारियों ने दी जानकारी

सेना का हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में सुरक्षित उतारा गया, अधिकारियों ने दी जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 02, 2022 05:58 pm IST,  Updated : Jan 02, 2022 06:56 pm IST

भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना के एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर ने आज तकनीकी खराबी के कारण हरियाणा के जींद ज़िले के एक गांव में आपात लैंडिंग की। हेलिकॉप्टर बठिंडा से दिल्ली की ओर जा रहा था। हेलिकॉप्टर को ठीक करके वापस बठिंडा के लिए रवाना कर दिया गया।

सेना का हेलीकॉप्टर हरियाणा के गांव में आपात स्थिति में सुरक्षित उतरा, पुलिस ने दी जानकारी- India TV Hindi
सेना का हेलीकॉप्टर हरियाणा के गांव में आपात स्थिति में सुरक्षित उतरा, पुलिस ने दी जानकारी Image Source : TWITTER

Highlights

  • आर्मी हेलिकॉप्टर की जींद में आपात लैंडिंग
  • हेलीकॉप्टर में सवार सेना के 4 जवान सुरक्षित
  • सेना की ओर से इस संबंध में अभी कोई बयान नहीं आया

जींद/चंडीगढ़: सेना का एक हेलीकॉप्टर रविवार को आपात स्थिति में हरियाणा के जींद जिले में एक खेत में सुरक्षित उतार लिया गया । हेलीकॉप्टर में सवार सेना के चार जवान सुरक्षित हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंच गयी है और सेना के तकनीकी युनिट को मौके पर बुलाया गया है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना के एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर ने आज तकनीकी खराबी के कारण हरियाणा के जींद ज़िले के एक गांव में आपात लैंडिंग की। हेलिकॉप्टर बठिंडा से दिल्ली की ओर जा रहा था। हेलिकॉप्टर को ठीक करके वापस बठिंडा के लिए रवाना कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया, ‘‘सेना के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग खेतों में हुई । उसमें सवार जवान तथा हेलीकाप्टर सुरक्षित है। किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नही है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘सेना का एआई-1123 हेलीकॉप्टर पंजाब के बठिंडा से दिल्ली जा रहा था और इसी दौरान इसमें कुछ तकनीकि खामी आ गई, जिसके चलते हेलीकॉप्टर के पायलट ने उसे गांव जाजनवाला निवासी जबर सिंह के खेत में सुरक्षित उतार लिया।’’

सिंह ने बताया, ‘‘किसी प्रकार का कोई नुकसान न तो हेलीकॉप्टर को हुआ और न ही उसमें सवार किसी जवान को। सभी सुरक्षित हैं।’’ उन्होंने बताया कि उसी दौरान सूचना पाकर सदर थाना नरवाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत चार सेना के जवान मौजूद थे। इस बीच गांव में गेहूं के खेत में हेलीकॉप्टर के उतरने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, खासकर युवाओं का खेतों के तरफ हुजूम उमड़ पड़ा। पुलिस ने बताया कि युवाओं में हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी लेने की भी होड़ लगी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत