1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अरविंद केजरीवाल को CBI का समन जारी होने के बाद बोले संजय सिंह, 'अत्याचार का अंत जरूर होगा'

अरविंद केजरीवाल को CBI का समन जारी होने के बाद बोले संजय सिंह, 'अत्याचार का अंत जरूर होगा'

 Published : Apr 14, 2023 05:59 pm IST,  Updated : Apr 14, 2023 06:46 pm IST

CBI ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा है। उन्हें 16 अप्रैल को जांच एजेंसी के सामने पेश होने क एलिए कहा गया है। बता दें कि इसी मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Delhi liquor, Arvind Kejriwal, AAP, Manish Sisodia, Sanjay Singh- India TV Hindi
संजय सिंह Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले में अभी मनीष सिसोदिया को राहत मिली भी नहीं थी कि अब आम आदमी पार्टी के ऊपर एक और मुसीबत आन पड़ी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन भेज है। सीबीआई ने 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे केजरीवाल को पेश होने को कहा है। अब इस समन के बाद AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। 

हमारा अभियान धीमा नहीं पड़ेगा - संजय सिंह 

सनाज्य सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और इसके खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने अभियान छेड़ा हुआ है। इसी अभियान को रोकने के लिए आज CBI ने दिल्ली के सीएम को समन जारी किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमें कितने भी समन और नोटिस क्यों न ही भेज ले लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा अभियान रुकेगा नहीं। हम इस अभियान को और भी तेज गति से आगे बढ़ाएंगे। 

केजरीवाल डरने वाले नहीं - संजय सिंह 

संजय सिंह ने कहा कि जिस दिन दिल्ली विधानसभा में CM ने कहा हाथ कि अडानी की कंपनी में पीएम मोदी का पैसा लगा है, उसी दिन मैंने अरविंद केजरीवाल को कहा था कि अब आपका नम्बर है। उसी दिन से ये साजिश रचना शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल इस नोटिस से डरने वाले नहीं हैं। आप चाहे कितने भी नोटिस और गिरफ्तारी की धमकी भेजिए, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई रुकने वाली नहीं है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत