1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी में नई सोशल मीडिया पॉलिसी को लेकर बोले असदुद्दीन ओवैसी, कह दी ये बड़ी बात

यूपी में नई सोशल मीडिया पॉलिसी को लेकर बोले असदुद्दीन ओवैसी, कह दी ये बड़ी बात

 Published : Aug 28, 2024 11:55 pm IST,  Updated : Aug 28, 2024 11:58 pm IST

यूपी में नई सोशल मीडिया पॉलिसी को लेकर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए योगी सरकार यह नीति लेकर आई है।

यूपी में नई सोशल मीडिया पॉलिसी को लेकर बोले एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी - India TV Hindi
यूपी में नई सोशल मीडिया पॉलिसी को लेकर बोले एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी Image Source : PTI(FILE)

उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने नई सोशल मीडिया पॉलिसी को मंजूरी दी है। इसको लेकर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का एक बयान सामने आया है। उन्होंने यूपी सरकार को घेरते हुए कहा कि अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए योगी सरकार यह नीति लेकर आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने ऑफिशियल हैंडल से पोस्ट किया है। 

'आपके टैक्स के पैसों से अब IT Cell वालों का घर चलेगा'

अपने पोस्ट में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नई स्कीम चलाई है। स्कीम के तहत सोशल मीडिया पर बाबा की झूठी तारीफ करने से कोई आठ लाख रुपये तक कमा सकता है।" 

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा, "अगर आपने बाबा या उनकी पार्टी का क़ानूनी विरोध भी किया तो आपको राष्ट्र विरोधी घोषित कर जेल भेजा जाएगा। आपके टैक्स के पैसों से अब IT Cell वालों का घर चलेगा।"

3 साल जेल से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नई सोशल मीडिया पॉलिसी लाई है। इसको लेकर सरकार की मंशा है कि अगर कोई आपत्तिजनक और राष्ट्र विरोधी पोस्ट करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और आरोपी को दंडित किया जाएगा। यूपी सरकार की नई सोशल मीडिया पॉलिसी में राष्ट्र विरोधी कंटेंट डालने पर तीन साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।

वहीं, इस पॉलिसी के तहत सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार करने वालों को आठ लाख रुपये तक का विज्ञापन भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत