1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Himanta Biswa Sarma on Bharat Jodo Yatra: 'सदी की सबसे बड़ी कॉमेडी!', असम के CM ने 'भारत जोड़ो यात्रा' का उड़ाया मजाक, राहुल गांधी को दी ये सलाह

Himanta Biswa Sarma on Bharat Jodo Yatra: 'सदी की सबसे बड़ी कॉमेडी!', असम के CM ने 'भारत जोड़ो यात्रा' का उड़ाया मजाक, राहुल गांधी को दी ये सलाह

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Sep 07, 2022 07:05 pm IST,  Updated : Sep 07, 2022 07:05 pm IST

Himanta Biswa Sarma on Bharat Jodo Yatra: असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा ने कहा कि हमारे देश को 'भारत जोड़ो यात्रा' की जरुरत नहीं है, क्योंकि हम एक अखंड भारत में रहते हैं।

Assam CM Himanta Biswa Sarma- India TV Hindi
Assam CM Himanta Biswa Sarma Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • हम एक अखंड भारत में रहते हैं: हिमन्त विश्व शर्मा
  • 'हमारे देश को भारत जोड़ो यात्रा की जरुरत नहीं'
  • 'भारत 1947 में केवल एक बार विभाजित हुआ था'

Himanta Biswa Sarma on Bharat Jodo Yatra: असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का मजाक उड़ाया और इसे इस सदी की सबसे बड़ी कॉमेडी में से एक बताया। गुवाहाटी में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश को 'भारत जोड़ो यात्रा' की जरुरत नहीं है, क्योंकि हम एक अखंड भारत में रहते हैं। भारत 1947 में केवल एक बार विभाजित हुआ था, जब एक नए देश पाकिस्तान का जन्म हुआ था और यह राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस थी, जिसने इस विभाजन को होने दिया था।

शर्मा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह दी कि उन्हें इसके बजाय पाकिस्तान की यात्रा करनी चाहिए, ताकि लोगों को एक ऐसा भारत मिले जो विभाजन से पहले अविभाजित था। असम के सीएम ने ट्वीट किया, "भारत जोड़ो यात्रा सदी की कॉमेडी है! आज हम जिस भारत में रहते हैं, वह मजबूत और एकजुट है। भारत का विभाजन केवल 1947 में हुआ था, क्योंकि कांग्रेस इसके लिए राजी हो गई थी। अगर वे एकीकरण चाहते हैं, तो राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए।"

'भारत जोड़ो यात्रा' पर क्या बोले रविशंकर प्रसाद?

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें अपनी यात्रा के दौरान देश के लोगों को यह बताना चाहिए कि उन्होंने स्वयं कितनी बार देश की एकता को कमजोर करने की कोशिश की है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उड़ी और बालाकोट की घटना में सेना की शहादत, सेना के शौर्य, सेना के बलिदान पर सवाल उठाकर और सबूत मांगकर राहुल गांधी ने देश की एकता को कमजोर करने की कोशिश की। राहुल गांधी ने देश की सामरिक सुरक्षा और सेना के त्याग को भी तोड़ने की कोशिश की, और आज ये देश जोड़ने की बात करते हैं।

राहुल गांधी की यात्रा को नाटक, छलावा और दिखावा बताते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के अपने पुराने समर्पित लोग, समर्पित नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। राहुल गांधी अपना घर अपनी पार्टी को नहीं जोड़ पा रहे हैं और देश जोड़ने की बात कर रहे हैं। जो अपने को अपनी पार्टी से भी नहीं जोड़ सके, वो भारत जोड़ने की यात्रा पर निकले हैं।

Congress Leader Rahul Gandhi
Image Source : FILE PHOTOCongress Leader Rahul Gandhi

कांग्रेस ने की 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत

गौरतलब है कि कांग्रेस ने बुधवार को राहुल गांधी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपे जाने के साथ ही अपनी राष्ट्रव्यापी 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की। औपचारिक शुरुआत के लिए आयोजित रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने यात्रा के वास्ते कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चलने के लिए सहमत होने के लिए गांधी को धन्यवाद दिया। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से तिरंगा सौंपना आजादी के बाद से भारत में सबसे बड़े राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत का प्रतीक है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत