1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Assam Final Voter List 2026: किन कारणों से हटाए गए वोटर लिस्ट से नाम, कैसे और कहां चेक कर सकते हैं? जानें

Assam Final Voter List 2026: किन कारणों से हटाए गए वोटर लिस्ट से नाम, कैसे और कहां चेक कर सकते हैं? जानें

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Feb 11, 2026 08:46 am IST,  Updated : Feb 11, 2026 08:46 am IST

चुनाव आयोग ने असम राज्य के लिए विशेष पुनरीक्षण की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है, इस नई लिस्ट में 2.495 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम शामिल है। किस वजह से वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं नाम, कैसे और कहां चेक करें अपना नाम?

असम में फाइनल वोटर लिस्ट जारी- India TV Hindi
असम में फाइनल वोटर लिस्ट जारी Image Source : TWITTER

भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने 10 फरवरी 2026 को असम विधानसभा चुनाव से पहले विशेष पुनरीक्षण (Special Revision – SR) की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस प्रक्रिया में घर-घर वेरिफिकेशन किया गया, जिसमें 29,656 बूथ लेवल ऑफिसरों (BLO) ने काम किया। ड्राफ्ट लिस्ट में दर्ज 2.52 करोड़ मतदाताओं की संख्या घटकर अब 2,49,58,139 रह गई है। यानी कुल 2.43 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। 

किन कारणों से हटाए गए नाम

राज्य में फाइनल लिस्ट से हटाए गए नामों में मृत मतदाता, स्थान बदल चुके लोग और डुप्लीकेट एंट्री शामिल हैं। पहले फेज में ही ड्राफ्ट से करीब 10 लाख से अधिक नाम हटाए गए थे। 1 जनवरी 2026 को क्वालिफाइंग डेट माना गया और दावे-आपत्तियों व सत्यापन प्रक्रिया के बाद 10 फरवरी तक लिस्ट को क्लियर किया गया। संशोधन के बाद कुल मतदाता संख्या लगभग 2.495 करोड़ हो गई है।

फाइनल मतदाता सूची कहां देखें

मतदाता अपनी डिटेल्स राष्ट्रीय ECI पोर्टल voters.eci.gov.in/download-eroll से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट ceoassam.nic.in पर भी रोल उपलब्ध है। नाम सर्च करने के लिए electoralsearch.eci.gov.in का उपयोग किया जा सकता है, जहाँ EPIC नंबर, नाम या मोबाइल नंबर से जानकारी मिल जाती है।

वोटर लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम:

स्टेप 1: सबसे पहले वेबसाइट ceoassam.nic.in खोलें

स्टेप 2: अब आपके सामने सर्च पेज खुलेगा। यहाँ दो तरीके मिलेंगे-

EPIC नंबर से सर्च करें, या

नाम, जन्मतिथि, जिला, विधानसभा क्षेत्र डालकर सर्च करें।

स्टेप 3: जरूरी डिटेल्स भरें और Search बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर आपकी वोटर डिटेल दिख जाएगी,

स्टेप 5: चाहें तो वहीं से स्लिप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

PDF वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का तरीका

इसके लिए राज्य के नागरिक, सबसे पहले voters.eci.gov.in/download-eroll पर जाएं। फिर राज्य में “Assam”, वर्ष 2026, Roll Type में “Final Roll”, जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें। इसके बाद भाषा चुनकर सबमिट करें। सामने आए पीडीएफ में अपने बूथ या गांव की सूची डाउनलोड करें और Ctrl+F से अपना नाम खोजें।

मोबाइल पर कैसे देखें अपना नाम 
यदि डाउनलोड नहीं करना चाहते तो electoralsearch.eci.gov.in पर जाकर EPIC या नाम, जन्मतिथि और जिला डालकर सर्च करें। मोबाइल यूजर्स Voter Helpline App से भी जांच कर सकते हैं। इसमें नया पंजीकरण (Form-6) और सुधार (Form-8) की सुविधा भी मिलती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत