1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम में इंडियन एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट क्रैश, 5 जवान शहीद, को-पायलट की बची जान, इलाज जारी

असम में इंडियन एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट क्रैश, 5 जवान शहीद, को-पायलट की बची जान, इलाज जारी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 13, 2026 11:21 am IST,  Updated : Jun 13, 2026 11:14 pm IST

इंडियन एयर फोर्स का एक AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है। हादसा जोरहाट के एयर फोर्स स्टेशन पर हुआ। लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में 5 जवान शहीद हो गए।

हादसे का शिकार हुआ...- India TV Hindi
हादसे का शिकार हुआ विमान Image Source : INDIA TV

असम में इंडियन एयरफोर्स का एक एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है। इस हादसे में वायुसेना के पांच जवान शहीद हो गए। हालांकि, को पायलट की जान बच गई है और उसका इलाज किया जा रहा है। वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि क्रैश का कारण पता लगाने के लिए इंडियन एयर फोर्स ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है यह विमान भारतीय वायुसेना का था और सामान ढोने का काम करता था।

हादसे में जान गंवाने वाले जवान

  1. स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह
  2. फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार
  3. सार्जेंट जितेंद्र शर्मा
  4. अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत
  5. अग्निवीरवायु दानिश आलम

रैश लैंडिंग के बाद लगी आग

हादसे का शिकार हुआ विमान इंडियन एयर फोर्स का एक AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट था। हादसा जोरहाट के एयर फोर्स स्टेशन पर हुआ। लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार रैश लैंडिंग के बाद विमान हादसे का शिकार हुआ। हादसे के बाद विमान के मलबे में लगी आग को बुझाया गया और घटना की जांच की जा रही है। भारतीय वायुसेना की तरफ से बताया गया कि असम के जोरहाट में एयर फोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। यह एयरक्राफ्ट एक AN-32 कार्गो प्लेन था, जिसका इस्तेमाल सप्लाई ले जाने के लिए किया जाता था। यह हादसा तब हुआ जब एयरक्राफ्ट एयरबेस पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था। साइट पर बचाव कार्य और जांच जारी है।

 

Airforce Accident
Image Source : X/IAFहादसे में जान गंवाने वाले जवान

मौके पर पहुंचे सीनियर अधिकारी

इंडियन एयरफोर्स के प्रवक्ता ने कहा, "यह घटना तब हुई जब एयरक्राफ्ट रोरिया इलाके में भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर लैंड कर रहा था। प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय वायुसेना के सीनियर अधिकारी इलाके में पहुंच गए हैं।"

जांच आयोग गठित कर रही वायुसेना

भारतीय वायुसेना ने घटना की पुष्टि की है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (जांच आयोग) गठित किया जा रहा है। एक्स पोस्ट में इंडियन एयरफोर्स की तरफ से लिखा गया, "आज जोरहाट में लैंडिंग के समय इंडियन एयरफोर्स का An-32 एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बनाई जा रही है।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि देश के लिए उनकी हिम्मत और सेवा को हमेशा गर्व और आभार के साथ याद किया जाएगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

यह भी पढ़ें-

कसोल में रशियन महिला की ड्रग ओवरडोज से मौत, रेव पार्टी में डीजे बजाने आई थी

देश के दक्षिण और पूर्वी हिस्से में झमाझम बारिश, राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानें कहां पहुंचा मानसून?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत