1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बड़ा खुलासा! अतीक अहमद के जनाजे में जाने के लिए पत्नी शाइस्ता ने बनाया था प्लान, इस शख्स के घर पर रुकी, फिर...

बड़ा खुलासा! अतीक अहमद के जनाजे में जाने के लिए पत्नी शाइस्ता ने बनाया था प्लान, इस शख्स के घर पर रुकी, फिर...

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 06, 2023 07:41 am IST,  Updated : May 06, 2023 01:36 pm IST

Atiq Ahmed wife Shaista Parveen: अतीक अहमद की हत्या के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन जनाजे में शामिल होना चाहती थी और उसने जनाजे में शामिल होने के लिए प्लान भी बनाया था। फिर आखिरी वक्त में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से ये प्लान बदलना पड़ा। यहां जानें क्या थी वो वजह...

Atiq Ahmed wife Shaista Parveen- India TV Hindi
अतीक अहमद और उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन Image Source : FILE

प्रयागराज: माफिया डॉन अतीक अहमद की हत्या के बाद से उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन चर्चा में बनी हुई हैं। अतीक की मौत के बाद से पुलिस शाइस्ता को खोज रही है, लेकिन वह फरार है। इस बीच शाइस्ता को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, कि वह अपने पति अतीक के जनाजे में शामिल होना चाहती थी और इसके लिए उसने प्लान भी बना लिया था। 

मिली जानकारी के मुताबिक, शाइस्ता प्रयागराज के खुल्दाबाद में अतीक अहमद के करीबी जफरुल्ला के घर पर 16 तारीख को रुकी थी। हालांकि पुलिस का बंदोबस्त देखकर शाइस्ता जनाजे में शामिल नहीं हुई और शाम को जफरुल्ला के घर से भाग निकली। शाइस्ता के साथ अतीक का गुर्गा और उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी 5 लाख का इनामी सबिर भी साथ था। 

कैसे हुआ इस बात का खुलासा?

दरअसल जफरुल्ला के बड़े बेटे अतिन जफर को पुलिस ने 3 दिन पहले हिरासत में लिया तो अतिन ने सारा राज पुलिस के सामने खोल दिया। असद के जिगरी दोस्त रहे अतिन ने असद का मोबाइल भी पुलिस को बरामद करा दिया है। अतिन का पिता जफरुल्ला देवरिया जेल कांड में आरोपी है और इस वक्त जेल में बंद है।

जफर का बेटा अतिन अतीक के बेटे असद का खास दोस्त था। अतिन ने ही पुलिस को बताया कि शाइस्ता 16 अप्रैल को उसके घर आई थी और उसके साथ सबिर भी था। शाइस्ता अतीक अशरफ के जनाजे में शामिल होना चाहती थी लेकिन आखिरी मौके पर उन्होंने प्लान बदला और चले गए। दोनों कहां गए, ये उन्होंने किसी को नहीं बताया।

ये भी पढ़ें: 

भारत-चीन सीमा पर हालात को लेकर चीनी विदेश मंत्री ने बोला झूठ, एस जयशंकर ने बताई LAC की वास्तविक स्थिति

गुजरात में रेत माफियाओं की खैर नहीं, राज्य के सारे खनन वाहनों को जीपीएस से किया जाएगा टैग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत