1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Aap Ki Adalat: देखिए, 'आप की अदालत' में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्या कहा

Aap Ki Adalat: देखिए, 'आप की अदालत' में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्या कहा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 11, 2023 09:54 pm IST,  Updated : Feb 11, 2023 11:35 pm IST

देखिए, 'आप की अदालत' में रजत शर्मा के सवाल और बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जवाब LIVE:

bageshwar dham,bageshwar dham sarkar,bageshwar dham aap ki adalat- India TV Hindi
'आप की अदालत' में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने 'चमत्कारों' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हैं। हाल में महाराष्ट्र के तर्कवादी श्याम मानव ने उन्हें ‘चमत्कार’ साबित करने की चुनौती दी थी, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए थे। देश के सबसे लोकप्रिय और चर्चित शो 'आप की अदालत के नए एपिसोड में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 'कटघरे' में बैठकर जनता की तरफ से मुकदमा लड़ रहे इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब दे रहे हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चिट के जरिए लोगों का भविष्य बताने का दावा करते हैं। मध्य प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी उनके काफी अनुयायी हैं। बागेश्वर धाम सरकार कई बार अपने बयानों को लेकर भी विवादों में रहे हैं। पिछले दिनों एक शख्स ने उनके आश्रम में फोन करके उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी। देखिए, 'आप की अदालत' में रजत शर्मा के सवाल और बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जवाब पूरा एपिसोड:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत