1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बंगलुरु में भारी बारिश के बाद मच्छरों का तांडव, 2 हजार से ज्यादा केस आए सामने, BBMP ने की ये अपील

बंगलुरु में भारी बारिश के बाद मच्छरों का तांडव, 2 हजार से ज्यादा केस आए सामने, BBMP ने की ये अपील

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 02, 2023 07:18 pm IST,  Updated : Aug 02, 2023 07:28 pm IST

कर्नाटक में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हुई। पिछले साल की तुलना में यहां डेंगू के मामले 18 प्रतिशत ज्यादा आए हैं।

Dengue- India TV Hindi
डेंगू Image Source : REPRESENTATIVE PIC

बंगलुरु: मच्छरों ने कर्नाटक में खूब आतंक मचा रखा है। पिछले साल की तुलना में यहां डेंगू के मामलों में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। राज्य के कुल मामलों में से आधे से अधिक मामले बेंगलुरु में सामने आए हैं। बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के अनुसार, शहर में इस साल 19 जुलाई तक 2,065 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि राज्य में 4,013 मामले दर्ज किए गए हैं। 

क्या है डेंगू के मामले बढ़ने की वजह?

बीबीएमपी अधिकारियों ने मामलों में बढ़ोतरी के लिए जून और जुलाई में राज्य में हुई भारी बारिश को जिम्मेदार ठहराया है। बता दें कि जून में डेंगू के मामलों की संख्या 689 थी, जो जुलाई मध्य तक बढ़कर 825 हो गई। सबसे ज्यादा मामले बेंगलुरु पूर्व और महादेवपुरा क्षेत्रों में देखे गए हैं। पिछले साल इसी दौरान कर्नाटक में डेंगू के 3,403 मामले दर्ज किए गए थे। बीबीएमपी ने जनता से अपील की है कि डेंगू का मामला सामने आने के बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं। ये एक वायरल संक्रमण है जो मच्छरों से फैलता है। 

क्या हैं इसके लक्षण

  • तेज बुखार
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
  • त्वचा पर लाल चकत्ते
  • उल्टी
  • रक्तस्राव और थकान
  • लो ब्लडप्रेशर

क्या हैं डेंगू से बचने के उपाय

  • डेंगू बुखार से बचने के लिए पूरे कपड़े पहनकर रहें
  • मच्छर भगाने वाली दवाओं का इस्तेमाल करें
  • मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
  • पानी को कहीं जमा ना होने दें
  • डेंगू के लिए वैक्सीन भी उपलब्ध है

ये भी पढ़ें: 

तेलुगु अभिनेत्री और पूर्व विधायक जयासुधा BJP में शामिल, तेलंगाना पार्टी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कही ये बात

यूपी: बिजनौर में बड़ा हादसा, नहर में गिरी स्‍कूल बस, मौत और घायल होने के मामलों पर सामने आई ये जानकारी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत