1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुपरहीरो की कॉमिक्स के बीच में कोकीन के पैकेट, एयर पोर्ट से 40 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त

सुपरहीरो की कॉमिक्स के बीच में कोकीन के पैकेट, एयर पोर्ट से 40 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त

 Published : Jul 19, 2025 04:58 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 05:05 pm IST

पुलिस ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम अब उससे पूछताछ कर रही है। इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन जब्त किए जाने के बाद एयर पोर्ट के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

देश के एक एयर पोर्ट में बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त किया गया है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि डीआरआई अधिकारियों ने बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 40 करोड़ रुपये मूल्य की चार किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की है। इस संबंध में एक यात्री को गिरफ्तार भी किया गया। 

दो कॉमिक्स के बीच में कोकीन के पैकेट

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की बेंगलुरु क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने 18 जुलाई को दोहा से बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आए एक भारतीय पुरुष यात्री को रोका। मंत्रालय ने कहा कि यात्री के पास दो सुपरहीरो की कॉमिक्स/ पत्रिकाएं थीं, जो असामान्य रूप से भारी थीं। 

40 करोड़ रुपये है कीमत

इसके बाद अधिकारियों ने पत्रिकाओं के कवर में छिपाए गए सफेद पाउडर को बरामद किया। मंत्रालय ने कहा, 'पाउडर में कोकीन पाया गया। बरामद कोकीन का वजन 4,006 ग्राम (चार किलोग्राम से अधिक) है और इसका अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 40 करोड़ रुपये है, जिसे एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया।' 

पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ

इसके बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। 18 जुलाई, 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की टीम आरोपी यात्री से पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कहीं इसके पीछे कोई गैंग तो काम नहीं कर रहा है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत