1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु में 7 मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत, डिप्टी CM बोले- मालिक, ठेकेदार और अधिकारी पर होगा एक्शन

बेंगलुरु में 7 मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत, डिप्टी CM बोले- मालिक, ठेकेदार और अधिकारी पर होगा एक्शन

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 23, 2024 02:44 pm IST,  Updated : Oct 23, 2024 02:44 pm IST

बेंगलुरु में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। यहां एक निर्माणाधीन इमारत अचानक जमींदोज हो गई जिसकी चपेट में आकर 6 मजदूरों की मौत हो गई।

bengaluru building collapse- India TV Hindi
बेंगलुरु में ढही निर्माणाधीन इमारत Image Source : PTI

कर्नाटक में बेंगलुरु के बाबूसापल्या में एक निर्माणाधीन सात मंजिला इमारत ढह जाने के बाद खोज एवं बचाव अभियान के दौरान पांच और लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इन शवों के मिलने के बाद, हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या अब 6 हो गई है। यह घटना मंगलवार को हुई थी जिसके बाद से ही अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर राहत-बचाव अभियान चला रही हैं। यह घटना उस दौरान हुई जब बेंगलुरु में भारी बारिश हो रही थी।

बिल्डिंग के मालिक, ठेकेदार के खिलाफ होगी कार्रवाई

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने घटनास्थल का जायजा। उन्होंने कहा है कि बेंगलुरु की यह निर्माणाधीन इमारत अवैध थी और इसके मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "मुझे बताया गया कि कोई अनुमति नहीं दी गई थी। अवैध गतिविधियां चल रही थीं। हम मालिक, ठेकेदार और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। पूरे बेंगलुरु में सभी अवैध निर्माण तुरंत रोक दिए जाएंगे। ठेकेदार, अधिकारी और यहां तक ​​कि संपत्ति के मालिक, सभी पर कानून के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने कहा, ''मुझे मिली जानकारी के अनुसार, यहां 21 मजदूर थे। यहां रोजाना 26 लोग काम करते हैं।''

CCTV फुटेज आया सामने

बिल्डिंग गिरने के समय का वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो घटनास्थल के पास ही मौजूद किसी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। वीडियो में पूरी मकान को एक साथ गिरते हुए देखा जा सकता है। घटना का वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। वहीं घटना के दौरान मकान में काम चल रहा था और वहां पर कई सारे मजदूर भी मौजूद थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत