1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु: बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप से 18 लाख के गहने लूटे, दुकान बंद होने से ठीक पहले आए थे लुटेरे

बेंगलुरु: बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप से 18 लाख के गहने लूटे, दुकान बंद होने से ठीक पहले आए थे लुटेरे

 Reported By: T Raghavan Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 26, 2025 05:03 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 05:54 pm IST

दुकान में मौजूद लोगों ने बताया कि चार लोग कार से आए थे। एक गाड़ी के अंदर ही रुका। तीन दुकान के अंदर आए और दो लोगों ने बंदूक की नोक पर जल्दी-जल्दी गहने भरे। इसके बाद चारों हाइवे की तरफ भाग गए।

Shop loot- India TV Hindi
राम ज्वेलर्स दुकान में लूट Image Source : REPORTER INPUT

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात सामने आई है। बेंगलुरु से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर मादनायकनहल्ली इलाके में राम ज्वेलर दुकान में हुई लूट की ये वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस में दर्ज की गई एपआईआर में दुकान के मालिक कन्हैया लाल ने बताया कि बंदूक की नोक पर तीन लुटरों ने तकरीबन 18 लाख रुपये के गहने लूट लिए। घटना 24 जुलाई की रात हुई, जिसकी तस्वीरें अब सामने आई हैं।

वारदात उस समय हुई जब दुकान बंद होने ही वाली थी। अब तक की जांच में पता चला है कि 4 लोग एक कार में आए। इनमें से तीन नकाबपोश दुकान के अंदर घुसे। उस वक्त दुकान में मौजूद मालिक और एक सहयोगी को बंदूक की नोक पर धमकाया और कुछ सेकंड में जो भी आभूषण हाथ लगा उसे बैग में भरकर ले गए।

पड़ोसी दुकानदार को चाकू मारा

राम ज्वेलर दुकान के मालिक ने लुटेरों के बाहर निकलते ही शोर मचा दिया। ऐसे में पड़ोसी दुकानदार ने लुटेरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन एक लुटेरा जिसके पास चाकू था, उसने उस व्यक्ति पर हमला कर दिया। लुटेरे के हमले से पड़ोसी दुकानदार के कंधे में चोट भी आई है। लूट करने के बाद लुटेरे कार में बैठकर हाईवे की ओर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दुकान से कुल 185 ग्राम सोने के गहने लूटे गए हैं। घटना शुक्रवार को रात 8.30 बजे के करीब हुई।

प्लानिंग के साथ लूटी दुकान

लुटेरे पूरी प्लानिंग के साथ दुकान लूटने आए थे। उन्हें पता था कि गहने कहां रखे हैं। उन्हें दुकान बंद होने का समय भी पता था। इसी वजह से उन्होंने 30 सेकेंड के अंदर दुकान में टेबल पर रखे गहने लूटे और शो पीस के लिए रखे गहने भी लूटने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

बेंगलुरु: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी पति की सुपारी, मौत के बाद कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोई, 2 गलतियों ने खोली पोल

केरल में भारी बारिश ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, 7 जिलों में अलर्ट जारी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत