1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए को बड़ी सफलता, दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए को बड़ी सफलता, दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 Reported By: T Raghavan,  Manish Prasad Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 12, 2024 10:44 am IST,  Updated : Apr 12, 2024 03:31 pm IST

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले के दोनों आरोपियों को एनआईए ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

रामेश्वरम कैफे- India TV Hindi
रामेश्वरम कैफे Image Source : PTI

बेंगलुरु: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसी एनआईए को बड़ी सफलता मिली है। एनआईए सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट केस के दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। देर शाम तक जांच एजेंसी इसका खुलासा कर सकती है। एनआईए ने इन दोनों आरोपियों पर 10-10 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।

खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तारी

एनआईए ने इस मामले में भगोड़े अदबुल मथीन ताहा और मुसाविर हुसैन शाजेब को कोलकाता के पास से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक एनआईए ने खफिया जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

जानकारी के मुताबिक मुसाविर हुसैन शाजिब वह शख्स है जिसने कैफे में आईईडी रखा था। अब्दुल मथीन ताहा विस्फोट की योजना बनाने, उसे अंजाम देने और उसके बाद कानून के चंगुल से भागने का मास्टरमाइंड है।

झूठी पहचान के आधार पर कोलकाता में छिपे थे

बताया जाता है कि दोनों आरोपी अपनी झूठी पहचान के आधार पर कोलकाता के पास छिपे हुए हुए थे। एनआईए ने खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों के ठिकानों का पता लगाया और पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक इस यह सफलता केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल पुलिस के समन्वित प्रयासों से मिली है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत