1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आप की अदालत: 'मेरा कौन सा लोहे का लीवर लगा हुआ है', हमेशा 'टल्ली' रहने के सवाल पर भगवंत मान का मजेदार जवाब

आप की अदालत: 'मेरा कौन सा लोहे का लीवर लगा हुआ है', हमेशा 'टल्ली' रहने के सवाल पर भगवंत मान का मजेदार जवाब

 Published : Jun 17, 2023 10:07 pm IST,  Updated : Jun 17, 2023 11:56 pm IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘आप की अदालत’ में खुद के शराब के नशे में लिप्त रहने के आरोपों पर बेहद मजेदार जवाब दिया।

Aap Ki Adalat Live, Bhagwant Mann, Bhagwant Mann, Aap Ki Adalat, Rajat Sharma- India TV Hindi
'आप की अदालत' में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विरोधी आरोप लगाते हैं कि वह अक्सर शराब के नशे में रहते हैं। इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ में भगवंत मान ने ऐसे ही तमाम आरोपों के जवाब दिए। पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपनी शराब की लत से जुड़े विवादों को लेकर अपने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह दिन-रात शराब पी रहे होते, तो आज जिंदा नहीं होते। मान ने कहा कि ज्यादा शराब पीने वाले दुनिया से जल्दी चले जाते हैं, और उनका लीवर कोई लोहे का नहीं है।

‘12 साल लगातार दारू पीने वाला जिंदा बचेगा?’

जब इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने 'आप की अदालत' भगवंत मान से कहा कि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल तो कहते हैं कि भगवंत मान इतनी शराब पीते हैं कि 7-7 दिन तक लगातार गायब रहते हैं, पंजाब के सीएम ने जवाब दिया, ‘पिछले 12 साल से वे कह रहे हैं कि भगवंत मान दिन-रात शराब के नशे में टल्ली रहते हैं। आप बताइए, अगर कोई आदमी पिछ्ले 12 साल से दिन-रात दारू पी रहा हो, तो क्या वह जिंदा बचेगा? नहीं। तो मेरा कौन सा लोहे का लीवर लगा हुआ है? जब इनके पास कुछ नहीं होता, तब ये ऐसा कहते हैं।’

‘सुबह 6 बजे उठकर पहली फाइल मंगवा लेता हूं’
भगवंत मान ने कहा कि उनका पूरा समय पंजाब की जनता के लिए समर्पित होता है। उन्होंने कहा, ‘मैं तो सुबह 6 बजे उठकर पहली फाइल मंगवा लेता हूं।’ AAP नेता ने भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि अगर उनके रिश्तेदार भी करप्शन में लिप्त पाए जाते हैं तो वह उनको भी नहीं बख्शेंगे। मान ने कहा कि मैंने तो यह बोल रखा है, सवा साल हो गए अगर मैंने 1 रुपये भी सरकार का खा लिया, सरकार के एक रुपये का भी दुरुपयोग किया, तो समझो कि वह एक रुपया नहीं बल्कि सल्फास की गोली खा ली। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा गारंटी आज के जमाने में कोई नहीं दे सकता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत