Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया है। इस बीच केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'भारत माता की जय।' इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, जय हिंद, जय हिंद की सेना। ऑपरेशन सिंदूर। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा, भारत माता की जय। वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजेजू ने एक्स पर लिखा, ऑपरेशन सिंदूर, जय हिंद।
क्या बोले पीयूष गोयल
https://x.com/DrSJaishankar/status/1919939809327366448
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इसे लेकर कहा कि भारत ने केवल आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया है।
भारतीय सेना ने कहा-हमारी कार्रवाई सटीक और लक्षित रही, किसी नागिरक या सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया।
पूर्व भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया (सेवानिवृत्त) ने कहा, "पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी स्थलों और उनके बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया है। चुने गए सभी लक्ष्य आतंकवादी नेटवर्क से संबंधित हैं और कोई भी सैन्य लक्ष्य नहीं था। आतंकवादियों और उनके समर्थकों को अकल्पनीय सजा देने के प्रधानमंत्री मोदी के समग्र निर्देशों के बाद पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण और बर्बर हमले का बदला लिया गया है।"
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "पाकिस्तान और पीओके से निकलने वाले सभी तरह के आतंकवाद के खिलाफ भारत की एक अडिग राष्ट्रीय नीति है। हमें अपने भारतीय सशस्त्र बलों पर बेहद गर्व है, जिन्होंने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया है। हम उनके दृढ़ संकल्प और साहस की सराहना करते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के दिन से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कोई भी निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सशस्त्र बलों और सरकार के साथ खड़ी है। राष्ट्रीय एकता और एकजुटता समय की मांग है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमारे सशस्त्र बलों के साथ खड़ी है। हमारे नेताओं ने अतीत में रास्ता दिखाया है और हमारे लिए राष्ट्रीय हित सर्वोच्च है।"
सीएम मोहन यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह होता है। हमारी सेना भी जगत जननी मां जगदंबा नवदुर्गा के समान शक्ति संपन्न है, जो दुश्मनों से निपटने में सक्षम है। पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है, पूरा देश गौरांवित है पूरे देश आनंद में है। ऑपरेशन सिंदूर नाम से ही स्पष्ट है, सिंदूर पर हाथ लगाने वाले- गलत निगाह दौड़ने वाले को भारतीय सेना ने जवाब दिया है।" मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वह दृश्य अपने सामने दिखाई दे रहा है जिसमें यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा था कि हर वह स्थान और हर वह व्यक्ति जो भारत की तरफ गलत निगाह से दिखेगा उसे मिट्टी में मिला देंगे। यह परिणाम सबने देखा है, मेरी अपनी ओर से प्रधानमंत्री मोदी को आतंकी खातमें के इस जबरदस्त प्रहार की बधाई।
संपादक की पसंद