1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बीजेपी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप, आज सदन में उपस्थित होना जरूरी

बीजेपी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप, आज सदन में उपस्थित होना जरूरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2022 09:49 am IST,  Updated : Mar 24, 2022 09:49 am IST

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को आज सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। लोकसभा में आज कई मंत्रालयों के लिए अनुदान की मांगों पर चर्चा और मतदान होना है। 2022-23 के केंद्रीय बजट के लिए बकाया अनुदान को लेकर भी लोकसभा में मतदान किया जाएगा।

BJP issues whip to all its Lok Sabha MPs to be present in the House today- India TV Hindi
BJP issues whip to all its Lok Sabha MPs to be present in the House today Image Source : JP NADDA AND AMIT SHAH (PTI)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को आज सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। लोकसभा में आज 2022-23 के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, बंदरगाह और जलमार्ग मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के लिए अनुदान की मांगों पर चर्चा और मतदान होना है। इसके अलावा 2022-23 के केंद्रीय बजट के लिए बकाया अनुदान को लेकर भी लोकसभा में मतदान किया जाएगा। 

सदन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विनियोग विधेयक 2022 और वित्त विधेयक 2022 पर चर्चा का जवाब देंगी। विनियोग विधेयक वित्तीय वर्ष 2022-23 की सेवाओं के लिए भारत की संचित निधि से कुछ राशि के भुगतान और विनियोग को अधिकृत करेगा। वित्त विधेयक, 2022 वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को प्रभावी बनाता है।

बता दें कि बजट सत्र के दूसरे भाग की कार्यवाही में राज्यसभा और लोकसभा को पिछले दो दिनों से स्थगित किया जा रहा है। सदन में विपक्ष ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर खासा हंगामा कर है। एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस सांसदों ने बुधवार को संसद में गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन किया।

यही कारण रहा कि देश में रसोई गैस और ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विपक्षी दलों के हंगामे के बाद राज्यसभा को बुधवार को स्थगित करना पड़ा। बता दें कि 14 मार्च को बजट सत्र 30 दिनों के बाद फिर से शुरू हुआ, इस दौरान विभाग संबंधित संसदीय स्थायी समितियों (डीआरएससी) ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों की जांच की। बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी को शुरू हुआ और 11 फरवरी को खत्म हुआ था। इस सत्र दूसरा भाग 8 अप्रैल को खत्म होना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत