1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, सेना की गाड़ी में लगी आग, 5 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, सेना की गाड़ी में लगी आग, 5 जवान शहीद

 Reported By: Manish Prasad, Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Apr 20, 2023 04:03 pm IST,  Updated : Apr 20, 2023 08:01 pm IST

वाहन में कुछ सामान था और किसी वजह से ट्रक में आग लग और बढ़ती गई। इसी आग की चपेट में वाहन में मौजूद जवान इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे के बाद जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

Jammu-Kashmir- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, सेना की गाड़ी में लगी आग Image Source : FILE

पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा हुआ है। एक हादसे में सेना के वाहन में आग लग गई, जिसमें 5 जवानों के शहीद होने की खबर है। हालांकि शुरुआत में इस हादसे को दुर्घटना बताया जा रहा था लेकिन जांच के बाद सामने आया कि आतंकियों ने सेना के इस वाहन पर हमला किया था। हादसे के समय इस वाहन में लगभग 8 जवान मौजूद थे, जिनमें से अभी तक 5 जवानों के शहीद होने की खबर है। 

जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

बताया जा रहा है कि वाहन में कुछ सामान था और ट्रक में आग लग गई और यह बढ़ती गई। हासे के समय वाहन में मौजूद जवान इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे के बाद जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। इस हादसे के बाद सेना ने लोगों से इस हादसे से जुड़े फोटो और वीडियो न शेयर करने की अपील की है। हादसे के बाद घटनास्थल पर उच्च अधिकारी मौजूद हैं और जांच की जा रही है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत