1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कटक के बदम्बा में बड़ा हादसा, मेले में मची भगदड़, 20 लोग घायल, 1 की मौत

कटक के बदम्बा में बड़ा हादसा, मेले में मची भगदड़, 20 लोग घायल, 1 की मौत

 Published : Jan 14, 2023 06:23 pm IST,  Updated : Jan 14, 2023 07:03 pm IST

यह हादसा सिंहनाथ में हुआ है। बताया जा रहा है कि घयलों का यह शुरूआती आंकड़ा है। घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है।

कटक के बदम्बा में बड़ा हादसा- India TV Hindi
कटक के बदम्बा में बड़ा हादसा Image Source : TWITTER

ओडिशा के कटक में एक बड़ा हादसा हुआ है। बदम्बा में चल रहे मकर संक्रांति के मेले में भगदड़ मचने से 20 लोग घायल हो गए हैं। इसके साथ ही 1 महिला की मौत भी हुई है। यह हादसा सिंहनाथ में हुआ है। बताया जा रहा है कि घयलों का यह शुरूआती आंकड़ा है। घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है। इस हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि बदम्बा-गोपीनाथपुर में आयोजित मकर संक्रांति मेले में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई, जिसमें बच्चों समेत 12 लोग कई लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में मची थी भगदड़ 

वहीं इससे पहले आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कंदुकुर में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान भगदड़ मचने से 7 लोगों लोगों की मौत हो गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी और इस घटना में 6 लोग घायल भी हुए हैं। आंध्र प्रदेश की सियासत में एक बार फिर से वापसी की राह देख रहे चंद्रबाबू के रोड शो में लोग बड़ी संख्या में जुटे हुए थे। रोड शो के दौरान की गई जनसभा में ज्यादा भीड़ के आने के चलते भगदड़ के हालात पैदा हो गए जिसमें 7 लोगों की जान चली गई।

रिपोर्ट - कलपतरू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत