1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ट्रेन में आग लगने की घटनाओं पर बड़ा खुलासा, चलती हुई राजधानी एक्सप्रेस को जलाने की साजिश की गई

ट्रेन में आग लगने की घटनाओं पर बड़ा खुलासा, चलती हुई राजधानी एक्सप्रेस को जलाने की साजिश की गई

 Reported By: Anamika Gaur, Edited By: Malaika Imam
 Published : May 20, 2026 01:07 pm IST,  Updated : May 20, 2026 01:34 pm IST

पिछले कुछ दिनों में ट्रेन में आग लगने की हुई घटनाओं को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रेलवे के मुताबिक, चलती हुई राजधानी ट्रेन को जलाने की साजिश की गई थी।

राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना- India TV Hindi
राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना Image Source : FILE (REPORTER)

पिछले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में ट्रेनों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इसे लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दरअसल, ये घटनाएं ट्रेनों को जलाने की एक सोची-समझी साजिश की ओर इशारा कर रही हैं। कोटा राजधानी एक्सप्रेस में 17 मई को आग लगी थी। रेलवे के मुताबिक, चलती हुई राजधानी ट्रेन को जलाने की साजिश की गई थी। राजधानी ट्रेन में पहली आग की लपट बाथरूम से उठी थी।

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार सुबह तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में भीषण आग लग गई थी। यह घटना कोटा डिवीजन के लूणी रिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच सुबह लगभग 5:30 बजे घटी थी। आग लगने की यह घटना रतलाम से लगभग 110 किलोमीटर दूर रिपोर्ट की गई थी। आग की शुरुआत ट्रेन के अगले हिस्से कोच संख्या B1 से हुई थी।

हावड़ा: बाथरूम से मिला पेट्रोल में भीगा कपड़ा

हावड़ा में आग लगी ट्रेन के बाथरूम से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद किया गया। हावड़ा स्टेशन पर मंगलवार को 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस में आग लगने की घटना सामने आई।

अमरपुरा स्टेशन: लिनेन जलाने की कोशिश

राजस्थान में अमरपुरा स्टेशन के निकट एक ट्रेन में आग लगने की घटना में किसी व्यक्ति द्वारा लिनेन (बिस्तर सामग्री) को जलाने का प्रयास किया गया, जो आग लगने का कारण बना।

सासाराम: खाली कोच में बाहर से फेंकी गई जलती वस्तु

सासाराम में खाली ट्रेन और खाली कोच थे। वहां कोई पावर जनरेटर नहीं था। सबसे अधिक संभावना है कि किसी ने अंदर जलती हुई वस्तु फेंकी हो। दरअसल, बिहार के रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई थी। यह हादसा सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में उस वक्त हुआ, जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी हुई थी।

ये भी पढ़ें-

CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख के रिश्वत वाले केस में सेना का कर्नल गिरफ्तार

पहली बार भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, 4 दिनों का होगा दौरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत