1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: 75 साल के बुजुर्ग के ऊपर से निकल गई पूरी मालगाड़ी लेकिन बाल भी बांका नहीं हुआ, हैरान कर देगा ये मामला

बिहार: 75 साल के बुजुर्ग के ऊपर से निकल गई पूरी मालगाड़ी लेकिन बाल भी बांका नहीं हुआ, हैरान कर देगा ये मामला

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 17, 2023 08:43 pm IST,  Updated : Jun 17, 2023 10:21 pm IST

बिहार के गया में एक 75 साल के बुजुर्ग के ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर गई लेकिन इस बुजुर्ग को एक खरोंच तक नहीं आई। इस घटना को देखकर हर कोई दंग रह गया।

gaya- India TV Hindi
गया में बुजुर्ग आदमी के ऊपर से निकल गई मालगाड़ी Image Source : INDIA TV

पटना: एक प्राचीन कहावत है कि जाको राखे सईंया मार सके ना कोय। इसका मतलब होता है कि जिसके साथ ईश्वर होता है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। कुछ ऐसा ही नजारा बिहार के गया में दिखाई दिया, जहां एक 75 साल के बुजुर्ग के ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर गई लेकिन उन्हें एक खरोंच तक नहीं आई और वह गाड़ी के गुजरने के बाद आराम से डंडा लेकर खड़े हो गए। इस नजारे को देखकर मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए।

क्या है पूरा मामला

मामला गया में पहाड़पुर स्टेशन का है। यहां पर एक बुजुर्ग के ऊपर से मालगाड़ी 10 डिब्बे गुजर गए। लेकिन ये बुजुर्ग मालगाड़ी गुजरने के बाद डंडा लेकर आराम से वहां से निकल गए। गया कोडरमा रेलखंड पर पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन पर ये मालगाड़ी सिग्नल के इंतजार में करीब 1 से 2 घंटे तक खड़ी थी। बुजुर्ग को दूसरी तरफ जाना था। इसी दौरान बुजुर्ग ने मालगाड़ी के डिब्बे के नीचे से निकलना चाहा लेकिन मालगाड़ी का सिग्नल हो गया और वह चल पड़ी। 

मालगाड़ी के नीचे आए बुजुर्ग अचानक पटरियों पर लेट गए और मालगाड़ी उनके ऊपर से गुजरती रही। इस पूरे वाकये को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। उस वक्त सभी को यही लगा कि आज बुजुर्ग की जान चली जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और बुजुर्ग पूरी तरह सुरक्षित है। ये घटना शनिवार सुबह की है। (रिपोर्ट: अजीत कुमार)

ये भी पढ़ें: 

प्रशांत किशोर का दावा- नीतीश कुमार फिर मारेंगे 'पलटी', तय समय से पहले हो सकते हैं लोकसभा चुनाव

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर, अतीक के नौकर और ड्राइवर समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत