1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में आरक्षण में बढ़ोतरी पर रोक जारी रहेगी, सुप्रीम कोर्ट ने बताया कब होगी सुनवाई

बिहार में आरक्षण में बढ़ोतरी पर रोक जारी रहेगी, सुप्रीम कोर्ट ने बताया कब होगी सुनवाई

 Reported By: Kumar Sonu,  Atul Bhatia Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 29, 2024 12:08 pm IST,  Updated : Jul 29, 2024 12:26 pm IST

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट द्वारा आरक्षण में बढ़ोतरी के निर्णय को रद्द करने के फैसले पर रोक से इनकार कर दिया है। हालांकि, कोर्ट बिहार सरकार की याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया है।

आरक्षण में बढ़ोतरी पर बड़ा फैसला।- India TV Hindi
आरक्षण में बढ़ोतरी पर बड़ा फैसला। Image Source : PTI

बिहार सरकार ने कुछ ही समय पहले राज्य में वंचित तबके के लिए आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ा कर 65 प्रतिशत कर दिया था। हालांकि, पटना हाई कोर्ट ने आरक्षण में बढ़ोतरी के फैसले को रद्द कर दिया था। पटना हाई कोर्ट ने इसे असंवैधानिक बताते हुए रद्द किया था। अब हाई कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सुप्रीम कोर्ट बिहार सरकार की याचिका पर सुनवाई को तैयार भी हो गया है। आइए समझते हैं पूरा मामला। 

हाई कोर्ट के फैसले पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार तो हुआ है लेकिन आरक्षण में बढ़ोतरी के बिहार सरकार के फैसले को रद्द करने वाले पटना हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि बिहार सरकार ने पहले भी कहा था कि हाई कोर्ट के फैसले के विरोध में वह सुप्रीम कोर्ट जाएगी। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। 

सितंबर में होगी सुनवाई

आरक्षण की सीमा पर पटना हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ बिहार सरकार की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट सितम्बर में विस्तार से इस मसले पर सुनवाई करेगा। हालांकि, पटना हाई कोर्ट के फैसले पर रोक से इनकार के बाद ये साफ हो गया है कि बिहार में आरक्षण बढ़ाने की सीमा पर रोक बरकरार रहेगी।

50 से 65 फीसदी आरक्षण का ऐलान हुआ था

आपको बता दें कि बीते साल बिहार सरकार ने एससी/एसटी, ओबीसी और आर्थिक तौर पर पिछड़े लोगों के लिए शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले और सरकारी नौकरियों में आरक्षण का दायरा 50 से 65 फीसदी बढ़ाये जाने का प्रावधान किया था। ये फैसला बिहार में जातिगत सर्वे करवाने के बाद किया गया था। 

ये भी पढ़ें- अचानक एचडी कुमारस्वामी की नाक से बहने लगा खून, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बताई वजह

हाईटेंशन तार की चपेट में आए 22 कांवड़िए, एक की मौत, 2 की हालत गंभीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत