1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज लोकसभा में पेश होगा 'वन नेशन-वन इलेक्शन' बिल, BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप

आज लोकसभा में पेश होगा 'वन नेशन-वन इलेक्शन' बिल, BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 16, 2024 07:49 pm IST,  Updated : Dec 17, 2024 12:06 am IST

बीजेपी ने लोकसभा में मंगलवार को अपने सांसदों को उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। आज 'एक देश, एक चुनाव' से जुड़ा बिल लोकसभा में पेश होने वाला है।

लोकसभा- India TV Hindi
लोकसभा Image Source : PTI

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा में अपने सांसदों को उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। पार्टी की ओर से यह व्हिप मंगलवार के लिए जारी किया गया है। 'वन नेशन, वन इलेक्शन' बिल आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। पार्टी ने अपने सभी सांसदों को अनिवार्य रूप से सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। पहले यह चर्चा थी कि सरकार सोमवार को 'वन नेशन, वन इलेक्शन' का बिल लोकसभा में पेश करेगी, लेकिन किसी कारणों की वजह से टाल दिया गया।

बिल के पक्ष में NDA के सभी घटक दल

सूत्रों की मानें तो 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को लेकर NDA के सभी घटक दलो से चर्चा हो चुकी है और सभी दल इस बिल के पक्ष में हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के उद्देश्य से एक संवैधानिक संशोधन विधेयक को मंगलवार को लोकसभा में पेश करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। बीते शुक्रवार को लोकसभा के जारी बिजनेस लिस्ट में इस बिल को शामिल किया गया था और उसी दिन सभी सांसदों को बिल की कॉपी भी वितरित कर दी गई थी, लेकिन बाद में लोकसभा के रिवाइज्ड बिजनेस लिस्ट से बिल को हटा दिया गया था।

बिल को जेपीसी में भेजा जा सकता है

सूत्रों के मुताबिक, बिल पेश होने और विस्तृत चर्चा एवं सहमति बनाने के लिए बिल को जेपीसी में भेजा जा सकता है। सरकार को इस बिल को संसदीय समिति को भेजने में कोई एतराज नहीं है, अगर सदन में इसकी मांग होती है। बताया जा रहा है कि कल ही जेपीसी का गठन भी हो जाएगा, जिसमें बीजेपी-कांग्रेस समेत तमान दलों के सदस्यों के नाम का ऐलान भी होगा। कहा ये भी जा रहा है कि विपक्षी दल इसका विरोध सिर्फ राजनैतिक कारणों से कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

CM ममता को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा बयान, 'वन नेशन, वन इलेक्शन' और EVM पर दी तीखी प्रतिक्रिया

अतुल सुभाष सुसाइड: सबूतों के साथ छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने बताया क्या है मामला?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत