1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "चौथी बेगम की याद में बनवाया, फिर 3 और शादियां की" बीजेपी नेता बोले- ताजमहल नहीं प्यार की निशानी

"चौथी बेगम की याद में बनवाया, फिर 3 और शादियां की" बीजेपी नेता बोले- ताजमहल नहीं प्यार की निशानी

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 06, 2023 08:01 am IST,  Updated : Apr 06, 2023 08:10 am IST

बीजेपी नेता ने कहा कि ताजमहल कोई प्यार की निशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर शाहजहां अपनी चौथी पत्नी मुमताज से सच में प्यार करते थे तो उनकी मृत्यु के बाद तीन बार और शादियां क्यों की।

बीजेपी नेता ने ताजमहल को गिराने की मांग - India TV Hindi
बीजेपी नेता ने ताजमहल को गिराने की मांग Image Source : ANI

असम से बीजेपी विधायक रूपज्योति कुर्मी ने ताजमहल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ताजमहल कोई प्यार की निशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर शाहजहां अपनी चौथी पत्नी मुमताज से सच में प्यार करते थे तो उनकी मृत्यु के बाद तीन बार और शादियां क्यों की। बीजेपी नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ताजमहल और कुतुब मीनार जैसे स्मारकों को ध्वस्त कराने की भी अपील की है। 

'ताजमहल बनवाने के लिए पैसा कहां से आया?'

बीजेपी नेता ने कहा, "मुगल के विषय को देश से हटाना है। एक मुगल राजा जहांगीर ने 20 बार शादी की। ताजमहल जिसे प्रेम की निशानी कहा जाता है, जिसे मुमताज महल भी कहा जाता है। इसे शाहजहां ने अपनी चौथी पत्नी के लिए बनवाया। अगर सच में ताजमहल प्रेम की निशानी है, तो मुमताज के गुजरने के बाद शाहजहां ने और तीन शादियां क्यों की। फिर इसमें प्रेम की कोई बात ही नहीं रही। मुगल भारत में 1526 में आए और ताजमहल 1632 में बना। अगर वे लोग वापस नहीं गए तो मुगलों को ताजमहल बनवाने के लिए ये पैसा कहां से मिला? स्वभाविक है कि देश के जो हिंदू राजा थे, हिंदू लोग थे उनसे ही पैसा लूटकर, मारपीट कर, डकैती कर ताजमहल बनवाया है।"

'मुगल के आने से पहले सोमनाथ मंदिर बन गया था'

उन्होंने कहा, "मुगल के भारत में आने से पहले सन् 1200 में ही सोमनाथ मंदिर बन गया था। उनसे पहले कई ऐसे भव्य मंदिर बना। इसका मतलब है कि हमारे अंदर मंदिर या अन्य महल बनाने की क्षमता थी। अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' बनाकर अपनी ताकत दिखा दी है। शाहजहां ने 7 बार शादी की, जबकि जहांगीर ने 20 बार शादी की। आने वाली पीढ़ी को हमें इसकी जानकारी नहीं देनी है। इसलिए जो हम लाए हैं कि NCERT से मुगलों का विषय बंद करना है।"  

ये भी पढ़ें-

विशाखापत्तनम में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, खिड़की का शीशा टूटा; 3 महीने में तीसरी घटना

बीजेपी नेता के पिता को लगा दिया ढाई लाख रुपये का नकली इंजेक्शन! मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत