1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Bobby Kataria: प्लेन में सिगरेट पीता नजर आया बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया, जोखिम में डाली सैकड़ों यात्रियों की जान!

Bobby Kataria: प्लेन में सिगरेट पीता नजर आया बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया, जोखिम में डाली सैकड़ों यात्रियों की जान!

 Published : Aug 11, 2022 03:59 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 08:44 pm IST

Bobby Kataria: सोशल मीडिया पर अपने बॉडी बिल्डिंग और नशे की वीडियो डालने वाला बॉबी कटारिया अब भरे प्लेन में सिगरेट पीता नजर आया है। प्लेन में सिगरेट पीना अपराध है और सुरक्षा के कारणों से भी इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता है।

Bobby Kataria - India TV Hindi
Bobby Kataria Image Source : INDIA TV

Highlights

  • प्लेन में सिगरेट पीता नजर आया बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया
  • जोखिम में डाली सैकड़ों यात्रियों की जान
  • लोग पूछ रहे हैं कार्रवाई कब होगी

Bobby Kataria: सोशल मीडिया पर अपने बॉडी बिल्डिंग और नशे की वीडियो डालने वाला बॉबी कटारिया अब भरे प्लेन में सिगरेट पीता नजर आया है। प्लेन में सिगरेट पीना अपराध है और सुरक्षा के कारणों से भी इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता है। बॉबी कटारिया ने ऐसा करके उस प्लेन में मौजूद सैकड़ों लोगों की जान जोखिम में डाल दी थी। लेकिन इन सब के बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर बॉबी सिगरेट लेकर प्लेन में पहुंचा कैसे, क्या उसकी अच्छी तरह से जांच नहीं हुई, सिगरेट के साथ-साथ उसके पास लाइटर भी था, जो प्लेन में ले जाना सख्त मना है। सोचिए अगर जरा सी भी चूक हो जाती तो पूरा प्लेन आग के गोले में तब्दील हो जाता।

सोशल मीडिया पर शेयर करता है नशे की वीडियो

बॉबी कटारिया सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है, वह अक्सर अपने प्रोफाइल पर शराब-सिगरेट पीते हुए फोटो और वीडियो डालता है। प्लेन में सिगरेट पीने के साथ एक और मामले में भी बॉबी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, उसने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह सड़क पर शराब पी रहा था। इस मामले को भी देहरादून के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने संज्ञान में लिया है और बॉबी कटारिया के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं। 

Bobby Kataria
Image Source : FILE PHOTOBobby Kataria

पुराना वीडियो अब हुआ वायरल

यह वीडियो हालफिलहाल का नहीं है, यह 23 जनवरी 2022 का वीडियो है जिसमें बॉबी सिगरेट पीता नजर आ रहा है। हालांकि, यह वीडियो अब वायरल हुआ है। वीडियो भले ही पुराना हो लेकिन अपराध तो अपराध होता है, अगर कोई अपराध देर से उजागर होता है तब भी वह अपराध ही रहता है। वीडियो के वायरल होते ही लोग अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और गृहमंत्री अमित शाह को ट्विटर पर टैग करके सवाल कर रहे हैं कि आखिर ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। यह वीडियो बॉबी कटारिया ने दुबई से दिल्ली जाने के दौरान स्पाइस जेट की फ्लाइट में बनाया था। हालांकि बताया जा रहा है कि एविएशन अधिकारियों ने उस समय बॉबी के खिलाफ कार्रवाई की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत