1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Aap Ki Adalat: देखिए, 'आप की अदालत' में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने क्या-क्या कहा

Aap Ki Adalat: देखिए, 'आप की अदालत' में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने क्या-क्या कहा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 18, 2023 09:51 pm IST,  Updated : Feb 18, 2023 11:45 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ‘आप की अदालत’ के कटघरे में बैठकर इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब दे रहे हैं।

Sonu Sood in Aap Ki Adalat, Sonu Sood Latest Interview, Aap Ki Adalat Latest Episode- India TV Hindi
‘आप की अदालत’ में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद। Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की इमेज फिल्मों में विलेन की रही है, लेकिन कोरोना महामारी ने उनकी इमेज पूरी तरह बदलकर रख दी। पूरी दुनिया पर कहर बरपाने वाली इस महामारी के दौरान रील लाइफ का विलेन रीयल लाइफ का हीरो बनकर उभरा। जब लोग अपने घरों में दुबके अपनी जान की खैर मना रहे थे तब सोनू ने हजारों माइग्रेंट्स को घर पहुंचाया, लोगों को खाना खिलाया। आज सोनू सूद ‘आप की अदालत’ के कटघरे में बैठकर इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिए।

फिल्मों से ज्यादा सुर्खियां सोनू सूद ने कोरोना काल में हजारों मजदूरों की, गरीबों की, छात्रों की मदद की। आज भी भारत में सोशल मीडिया पर अगर किसी की मदद के लिए गुहार लगती है, तो ऐसा कम ही होता है कि उसमें सोनू सूद का नाम टैग न किया गया हो। सोनू सूद भी दिल खोलकर लोगों की मदद करते हुए नजर आते हैं। देखिए, 'आप की अदालत' में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद फुल एपिसोड:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत