1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुबह-सुबह जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप से कांपी धरती, जानें कितनी रही तीव्रता

सुबह-सुबह जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप से कांपी धरती, जानें कितनी रही तीव्रता

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Feb 17, 2023 06:25 am IST,  Updated : Feb 17, 2023 02:56 pm IST

शुक्रवार की सुबह- सुबह 5 बजे जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.6 मापी गई है।

earthquake in jammu and kashmir- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में भूकंप से कांपी धरती Image Source : FILE PHOTO

भूकंप: जम्मू-कश्मीर के कटरा में शुक्रवार की सुबह-सुबह 5 बजकर एक मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद के मुताबिक भूकंप जम्मू-कश्मीर के कटरा से 97 किमी पूर्व में आया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। जानकारी के मुतबिक आज अलसुबह भूकंप के हल्के झटके से लोगों की नींद खुली। जो लोग सो रहे थे उन्हें तो कुछ महसूस नहीं हुआ लेकिन जो लोग जगे थे उन्हें हल्के झटके महसूस हुए। भारतीय समयानुसार सुबह 5:01 बजे भूकंप आया था और राष्ट्रीय रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 बताई गई है।

 

An earthquake with a magnitude of 3.6 on the Richter Scale hit 97 km East of Katra, Jammu and Kashmir, today at 5:01 am IST: National Centre for Seismology pic.twitter.com/Gmv0giTHpx

— ANI (@ANI) February 17, 2023

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, आज सुबह 5.01 बजे रिक्टर स्केल पर 3.6 की तीव्रता वाला भूकंप रिकॉर्ड किया गया। भूकंप की गहराई 10 किमी रिकॉर्ड की गई। राष्ट्रीय केंद्र भूकंप विज्ञान ने एक ट्वीट में कहा " भूकंप: 3.6, 17-02-2023 को आया, 05:01:49 IST, अक्षांश: 33.10 और लंबा: 75.97, गहराई: 10 किमी, स्थान: कटरा, जम्मू और कश्मीर का 97 किमी पूर्व।" 

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है....

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत