1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Oct 04, 2022 11:37 pm IST

Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ..

Breaking News in Hindi Live- India TV Hindi
Breaking News in Hindi Live Image Source : INDIA TV

Breaking News in Hindi Live :  हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Breaking News in Hindi Live Update 04 Oct 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 7:18 PM (IST)
    Posted by Sushmit Sinha

    CBI ने देश भर में एक साथ 105 जगहों पर की छापेमारी

    CBI ने देश भर में एक साथ 105 जगहों पर छापेमारी की है। सीबीआई की साइबर क्राइम डिवीजन चला रही है ऑपरेशन। सीबीआई ने इस बारे में एफबीआई को जानकारी देकर एक्शन के लिए कहा है।  डेढ़ करोड़ कैश और डेढ़ करोड़ का सोना राजस्थान में एक जगह से बरामद हुआ है। इस ऑपरेशन को सीबीआई का साइबर क्राइम डिवीजन कॉर्डिनेट कर रहा है। साइबर फ्रॉड के काफी सबूत मिले हैं, डार्कनेट के जरिए फ्रॉड ट्रांसजेक्शन की जा रही थी। सीबीआई ने साइबर फ्रॉड के कई मामले दर्ज कर जांच शुरू की है।

    (रिपोर्ट - अभय पराशर)

  • 2:41 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    उत्तराखंड: बर्फीले तूफान में फंसे 29 पर्वतारोही

    उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा-2 पहाड़ की चोटी पर बर्फीले तूफान में 29 पर्वतारोहियों के फंसने की खबर है। जानकारी के मुताबिक ये पर्वतारोही अपने अभियान के दौरान बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए। सभी पर्वतारोही नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के हैं। ये सभी पर्वतारोहण की ट्रेनिंग ले रहे थे।  ताजा जानकारी के मुताबिक 29 में से 8 लोगों को बचा लिया गया जबकि 21 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। इन लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव का काम जारी है।

  • 1:40 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पहले तीन परिवारों के पास जम्मू-कश्मीर की सत्ता थी-अमित शाह

    पहले तीन परिवारों के पास जम्मू-कश्मीर की सत्ता थी। पहाड़ी क्षेत्र में 20 हजार से ज्यादा घरों में बिजली भेजने का काम नरेंद्र मोदी ने किया.. 75 साल के बाद घरों में रोशनी आई है। पहले रोशनी कुछ घरों तक ही सीमित थी।27 लाख परिवार को 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिला।

  • 1:38 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    धारा 370 हटने से गरीबों और पिछड़ों को अधिकार मिला, आतंकी घटनाओं में कमी आई-अमित शाह

    धारा 370 हटने के बाद गरीबों और पिछड़ों को अधिकार मिला, भ्रष्टाचार रोकने के लिए कानून बनाया गया। आतंकी घटनाओं में कमी आई। जम्मू-कश्मीर अब सुरक्षित हो गया है।

  • 1:33 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    गरीबों और पिछड़ों को अधिकार मिला-अमित शाह

    धारा 370 हटने के बाद गरीबों और पिछड़ों को अधिकार मिला, भ्रष्टाचार रोकने के लिए कानून बनाया गया। 

  • 1:29 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मोदी-मोदी के नारे धारा 370 के हिमायत करनेवालों को जवाब-अमित शाह

    मोदी-मोदी के नारे धारा 370की हिमायत करनेवालों के लिए जवाब है। विरोधी कहते थे कि धारा 370 हटने पर खून की नदियां बहेंगी।

  • 1:29 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पुंछ और राजौरी भारतीय सीमा का मुख्य द्वार-अमित शाह

    पुंछ और राजौरी भारतीय सीमा का मुख्य द्वार, जब खतरा आया पहाड़ी भाई चट्टान की तरह खड़े रहे।

  • 1:26 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अमित शाह ने राजौरी में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया

  • 12:45 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    DG जेल मर्डर केस: मुख्य आरोपी नौकर यासिर अहमद गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर डीजी (जेल) की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी नौकर यासिर अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जम्मू के कनाचक इलाके से एक खेत से गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि वह खेत में छिपा हुआ था। फिलहाल पुलिस यासिर अहमद से पूछताछ कर रही है।

  • 11:31 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    DG जेल की हत्या पर जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह का बयान

  • 10:34 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे

  • 10:28 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कटरा के सांझी छत हेलीपैड पहुंचे

  • 10:05 AM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    DG हत्याकांड में अभी तक टेरर ऐंगल सामने नहीं आया - पुलिस

  • 9:28 AM (IST)
    Posted by Sudhanshu Gaur

    PFI के चार सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को किया गिरफ्तार

  • 9:04 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर होंगे रवाना

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से दो दिनों के उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। आज देहरादून में जवानों के साथ 'बड़ा खाना' में शामिल होंगे। विजया दशमी के दिन चमोली में शस्त्र पूजा करेंगे। वे औली और माना में जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे और बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे- (रिपोर्ट-देवेंद्र पराशर)

  • 8:58 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    यूपी :सीएम योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी

  • 8:57 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन किया

  • 8:53 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली: नवरात्रि के नौवें दिन झंडेवालान मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता

  • 8:51 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले की दारमा घाटी में सीजन की तीसरी बर्फबारी

  • 8:47 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जम्मू कश्मीर : डीजी जेल की हत्या की जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF ने ली

    जम्मू कश्मीर के डीजी जेल एचके लोहिया की हत्या की जम्मेदारी आतंकी संगठन TRF ने ली है। सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज वायरल हुआ है जिसमें इस संगठन ने दावा किया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

  • 8:40 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उनकी यात्रा को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था है। शाह के दो रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वह जम्मू के राजौरी जिले में एक रैली को आज संबोधित करेंगे। वहीं उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में आयोजित अन्य रैली को बुधवार को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री के माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का भी कार्यक्रम है, जहां वह मंगलवार यानी आज पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह राजौरी में आयोजित रैली को संबोधित करने के लिए रवाना होंगे। 

  • 8:39 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जम्मू कश्मीर के डीजी जेल अपने घर में मृत पाए गए

    जम्मू कश्मीर के डीजी जेल एचके लोहिया अपने ही घर में मृत पाए गए हैं। उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने हत्या के साथ ही दूसरे एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत