Breaking News in Hindi Live : हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ..
Breaking News in Hindi Live update 28 September 2022
-
9:13 PM (IST) Sep 28, 2022
ए के एंटनी की सोनिया गांधी के साथ बैठक खत्म
कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य ए के एंटनी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की और करीब एक घंटे से अधिक बैठक कर वह पार्टी कोषाध्यक्ष बंसल से मिल रहे हैं।
-
7:04 PM (IST) Sep 28, 2022
देश के नए CDS बने अनिल चौहान
लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश का अगला CDS नियुक्ति किया गया है। पिछले साल दिसंबर में जनरल बिपिन रावत के शहीद होने के बाद से CDS का पद खाली था।
-
6:47 PM (IST) Sep 28, 2022
लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान देश के नए CDS बने
भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में नियुक्त किया। वह भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे: रक्षा मंत्रालय
-
6:04 PM (IST) Sep 28, 2022
मैं MP छोड़कर दिल्ली नहीं जाने वाला- कमलनाथ
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, मैं पहले भी कह चुका हूं कि मैं मध्य प्रदेश नहीं छोड़ना चाहता हूं। उन्होंने कहा एमपी के चुनाव में 12 माह बचे हैं और यदि मैं कोई जिम्मेदारी लेता हूं तो मेरा ध्यान मध्य प्रदेश से हटेगा।
-
5:07 PM (IST) Sep 28, 2022
दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई रेलवे स्टेशन के लिए बड़ा प्लान तैयार
मोदी कैबिनेट ने 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से नई दिल्ली, अहमदाबाद और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-मुंबई रेल स्टेशनों के पुनर्विकास के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी।
-
3:54 PM (IST) Sep 28, 2022
प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की उठी मांग
कांग्रेस के लोकसभा सदस्य अब्दुल खालिक ने बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में उम्मीदवार बनाने की मांग उठाई और कहा कि वह सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी होंगी।
-
2:10 PM (IST) Sep 28, 2022
नवी मुंबई पीएफआई दफ्तर से होर्डिंग्स हटाए गए
-
1:54 PM (IST) Sep 28, 2022
केंद्र सरकार ने मुफ्त अनाज योजना की मियाद बढ़ाई
केंद्र सरकार ने मुफ्त अनाज योजना की मियाद 3 महीने बढ़ा दी है। यह योजना 30 सितंबर को खत्म हो रही है।आज कैबिनेट की मीटिंग में इस बात का फैसला लिया गया कि मुफ्त अनाज योजना को अगले तीन महीने यानी दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया जाए।
-
12:57 PM (IST) Sep 28, 2022
प्रभु राम तो हमारी सभ्यता के प्रतीक पुरुष-मोदी
प्रभु राम तो हमारी सभ्यता के प्रतीक पुरुष हैं। राम हमारी नैतिकता के, हमारे मूल्यों, हमारी मर्यादा, हमारे कर्तव्य के जीवंत आदर्श हैं। अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक, राम भारत के कण-कण में समाये हुये हैं। भारत की हजारों वर्ष पुरानी विरासत पर गर्व करते हुए, भारत की संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना, ये भी हमारा दायित्व है-पीएम मोदी
-
12:56 PM (IST) Sep 28, 2022
राम मंदिर का भूमिपूजन संपन्न हुआ था, तो मेरे पास लता दीदी का फोन आया था-मोदी
मुझे याद है, जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन संपन्न हुआ था, तो मेरे पास लता दीदी का फोन आया था। वो बहुत खुश थीं, आनंद में थी। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि आखिरकार राम मंदिर का निर्माण शुरू हो रहा है।अयोध्या के भव्य मंदिर में श्रीराम आने वाले हैं। और उससे पहले करोड़ों लोगों में राम नाम की प्राण प्रतिष्ठा करने वाली लता दीदी का नाम, अयोध्या शहर के साथ हमेशा के लिए स्थापित हो गया है।-पीएम मोदी
-
12:54 PM (IST) Sep 28, 2022
लता मंगेशकर ने अपने सुरों से पूरी दुनिया को जोड़ा-पीएम मोदी
लता जी, मां सरस्वती की एक ऐसी ही साधिका थीं, जिन्होंने पूरे विश्व को अपने दिव्य स्वरों से अभिभूत कर दिया। उन्होंने अपने सुरों से पूरी दुनिया को जोड़ा। लता दीदी के साथ जुड़ी मेरी कितनी ही यादें हैं, कितनी ही भावुक और स्नेहिल स्मृतियाँ हैं।जब भी मेरी उनसे बात होती, उनकी वाणी की युग-परिचित मिठास हर बार मुझे मंत्र-मुग्ध कर देती थी।-पीएम मोदी
-
12:10 PM (IST) Sep 28, 2022
सीएम योगी ने लता चौक का उद्घाटन किया
-
11:41 AM (IST) Sep 28, 2022
नरेश उत्तम उत्तर प्रदेश सपा के अध्यक्ष बने
लखनऊ: नरेश उत्तम एक बार फिर से उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बन गए हैं।
-
11:38 AM (IST) Sep 28, 2022
लालू प्रसाद आज आरजेडी अध्यक्ष पद के लिए करेंगे नामांकन
लालू प्रसाद आज दोपहर क़रीब 12 बजे दिल्ली में 13 VP House स्थित पार्टी दफ्तर में नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौक़े पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीक़ी, श्याम रजक, जय प्रकाश यादव समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। लालू प्रसाद यादव एक बार फिर निर्विरोध तरीके से आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। 10 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा और नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
-
11:36 AM (IST) Sep 28, 2022
उज्जैन में पीएफआई दफ्तर सील
उज्जैन पुलिस ने तोपखाना क्षेत्र स्थित पीएफआई दफ्तर को सील कर दिया है। शफी सेठ रेसीडेंसी की दूसरी मंजिल पर पीएफआई का दफ्तर संचालित हो रहा था। पुलिस ने कई दस्तावेज जब्त किए।भारी संख्या में पुलिस बल तैनात। एक सप्ताह के भीतर पीएफआई के 4 सदस्य एनआईए और एटीएस ने किए गिरफ्तार।
-
11:03 AM (IST) Sep 28, 2022
संघ मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई
नागपुर में संघ मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संघ मुख्यालय, हेडगेवार भवन और आर एस एस के पदाधिकारी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के टारगेट पर होने की जानकारी सामने आने के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है।
-
10:41 AM (IST) Sep 28, 2022
पीएफआई शुक्रवार को जयपुर में बड़ा प्रदर्शन करेगी
पीएफआई पर प्रतिबंध के खिलाफ शुक्रवार को जयपुर में एक बड़े प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में मुस्लिम संगठन के तमाम लोग मौजूद रहेंगे। पीएफआई को बैन करने और छापेमारी के विरोध में मुस्लिम संगठनों ने यह आह्वान किया है।
-
10:37 AM (IST) Sep 28, 2022
दिल्ली शराब घोटाले में दूसरी गिरफ्तारी
दिल्ली के आबकारी घोटाले में दूसरी गिरफ्तारी हुई है। ED ने मेसर्स इंडो स्प्रिट्स के एमडी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में, समीर महेंद्रू के जोर बाग स्थित आवास और दफ्तर पर छापेमारी हुई थी। समीर महेंद्रू पर 1 करोड़ रुपए मेसर्स राधा इंडस्ट्रीज के राजेन्द्र प्लेस स्थित यूको बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर करने का आरोप था। कल सीबीआई ने इसी केस में एक अन्य आरोपी विजय नायर को गिरफ्तार किया था।
-
9:38 AM (IST) Sep 28, 2022
पीएफआई पर बैन लगाकर केंद्र ने सही फैसला लिया-बोम्मई
-
9:08 AM (IST) Sep 28, 2022
केंद्र सरकार ने पीएफआई पर पांच साल का बैन लगाया
-
8:54 AM (IST) Sep 28, 2022
राहुल गांधी ने केरल के मलप्पुरम से भारत जोड़ो यात्रा के 21वें दिन की शुरूआत की
-
8:53 AM (IST) Sep 28, 2022
पीएम मोदी ने गायिका लता मंगेशकर को जयंती पर किया याद
-
8:53 AM (IST) Sep 28, 2022
मदरसों को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला
अब मदरसों में रोजाना 6 घंटे की पढ़ाई होगी। एक अक्टूबर से मदरसों में सुबह 9 बजे से 3 बजे तक पढ़ाई होगी। यूपी सरकार का यह आदेश यूपी के 16513 मदरसों में लागू होगा जो सरकार के मदरसा पोर्टल में दर्ज हैं। इन मदरसों में करीब 18 लाख बच्चे पढ़ते है। फिलहाल मदरसों में पांच घंटे पढ़ाई होती है।