1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Edited By: India TV News Desk
 Updated : Aug 24, 2022 11:03 pm IST

Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News in Hindi Live Update- India TV Hindi
Breaking News in Hindi Live Update Image Source : INDIA TV

Breaking News in Hindi Live :  हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Breaking News in Hindi Live Update 24 August 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 8:45 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    सीबीआई ने डाली 25 जगहों पर रेड, मोटी रकम बरामद

    देश भर में बुधवार को हुई सीबीआई की रेड्स में अलग-अलग जगह से कुल मिलाकर 200 प्रॉपर्टी की सेल डीड मिली है। एफआईआर के समय 7 प्रॉपर्टी की डीड थी, 5 सेल डीड और 2 गिफ्ट डीड। छापे में ऐसे डॉक्युमेंट्स मिले हैं जिनसे लगता है कि 200 और जमीनों को नौकरी के बदले लालू यादव और करीबियों के नाम किया गया था। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि गुरुग्राम में whiteland pvt ltd में तेजस्वी यादव और परिवार के शेयर थे, साथ ही सर्च के दौरान मोटी रकम भी बरामद हुई है जिसकी गिनती चल रही है। आज देश भर में 25 जगहों पर रेड्स हुई हैं। (रिपोर्ट: अभय पाराशर)

  • 5:01 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    नीतीश सरकार ने जीता विश्वासमत

    बिहार की नीतीश सरकार ने विधानसभा में विश्वासमत जीत लिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया था और RJD के साथ गठबंधन कर नई सरकार बनाई थी।

  • 4:48 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    'उन चुनावों को भी याद कीजिए जब जेडीयू ने भाजपा से ज्यादा सीटें जीतीं'

    केवल 2020 विधानसभा चुनाव की बात मत कीजिए, अतीत के उन चुनावों को भी याद कीजिए जब जेडीयू ने भाजपा से ज्यादा सीटें जीतीं: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा

  • 4:46 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    नीतीश के भाषण के दौरान बीजेपी का वॉकआउट

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विधानसभा में भाषण के दौरान बीजेपी ने वॉकआउट किया।

  • 4:44 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    अटल, आडवाणी, जोशी के वक्त मेरी हर बात मानी जाती थी- नीतीश

    अटल, आडवाणी, जोशी के वक्त मेरी हर बात मानी जाती थी। केंद्र सरकार काम नहीं सिर्फ प्रचार कर रही है- नीतीश कुमार
     

  • 4:43 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    'तेजस्वी पर आरोप लगे 5 साल हो गए लेकिन कोई सबूत नहीं मिला'

    2017 में जो तेजस्वी के बारे में कहा गया वो सहीं नहीं है। तेजस्वी पर आरोप लगे 5 साल हो गए लेकिन कोई सबूत नहीं मिला- नीतीश कुमार

     

     

  • 4:34 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    नंदकिशोर को बीजेपी ने मंत्री नहीं बनाया- नीतीश

    पहले नंदकिशोर यादव को मंत्री बनाने की बात थी बाद में नंदकिशोर को भी बीजेपी ने मंत्री नहीं बनाया- नीतीश कुमार

  • 4:32 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    2005 का चुनाव मैंने बीजेपी को जिताया- नीतीश

    2005 का चुनाव मैंने बीजेपी को जिताया- विधानसभा में बोल रहे हैं नीतीश

  • 4:02 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    नीतीश ने पूरे देश को नई उम्मीद दिखाई- तेजस्वी

    नीतीश कुमार ने पूरे देश को नई उम्मीद दिखाई, बिहार में हमारी इनिंग सबसे लंबी होने वाली है। अबकी बार कोई रनआउट नहीं होगा, हमारी जोड़ी बिहार में धमाल मचाएगी- तेजस्वी यादव

  • 3:45 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    मेरे हनीमून जाने पर भी लुकआउट नोटिस लगा- तेजस्वी

    मैं, मेरी बहनें, मेरे पिता अभी तक भुगत रहे हैं। मेरे हनीमून जाने पर भी लुकआउट नोटिस लगा, 2017 में जो मुकदमा हुआ है उसकी डिटेल बताएं- तेजस्वी यादव

  • 3:43 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    CBI छापे पर तेजस्वी का पहला बयान

    गुरुग्राम में मेरा मॉल नहीं है, जबरन मेरा नाम घसीटा जा रहा है। मेरे परिवार पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं: CBI छापे पर तेजस्वी का पहला बयान

  • 3:28 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से जयवीर शेरगिल का इस्तीफा

    जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है। शेरगिल ने अपने इस्तीफे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है।

  • 3:02 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    नीतीश पलटूराम और कुर्सी कुमार हैं-तारकिशोर प्रसाद

    नीतीश जी ने सुशासन बाबू की जो पहचान बनायीं थी उसे खुद उन्होंने तार-तार कर दिया। PM बनने के चककर में आपकी सारी बातें छूटती जा रही हैं।आपने कितनों को राजनीतिक बलि दी है -शरद यादव, जार्ज फर्नीन्डिस। तेजस्वी जी ने नीतीश जी के बारे में कहा था -ऐसा कोई सगा नहीं जिसको इन्होंने ठगा नहीं, लालू जी ने कहा था -पलटूराम, कुर्सी कुमार हैं।

  • 2:59 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अपने बूते नीतीश कभी सरकार नहीं बना पाए-तारकिशोर प्रसाद

    पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने विधानसभा में कहा-' अपने बूते नीतीश कभी सरकार नहीं बना पाए, समय-समय पर इनकी महत्वकांक्षा जागती है, जो खुद सरकार नहीं बना सकता, वो केंद्र में सरकार बनाने  की सोचता है, 2014 में 2 सीट आयी इनको, महादलित जीतनराम मांझी को सीएम बनाकर उन्हें हटा दिया गया। 2019 नरेंद्र मोदी की बदौलत 40 में हमलोगों ने 39 सीटें जीती, विधानसभा में हमलोग 76 और इनको 43 आया, लेकिन इनको हमलोगों ने CM बनाया, यही हमलोगों की विश्वस्नीयता है।'

  • 1:48 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हमने सदन में अपनी पूरी बात रखी- विजय कुमार सिन्हा

  • 1:37 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हैदराबाद : राजा सिंह के लिए केस लड़नेवाले वकील को जान से मारने की धमकी

    राजा सिंह के लिए केस लड़ने वाले वकील करुणा सागर को जान से मारने की धमकी मिली है, कोर्ट से राजा सिंह को छोड़ दिए जाने के बाद से वकील करुणासागर को 3 धमकी भरे कॉल्स मिले हैं इनमें से एक कॉल UAE से भी आया है।

  • 1:18 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी ने फरीबादबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया

  • 1:14 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    झारखंड में हेमंत सोरेन के करीबी के घर से एके-47 मिली

    रांची में सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के घर ईडी की छापेमारे में एके-47 राइफल मिली

  • 1:10 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    2025 के अंत तक दिल्ली की सड़कों पर 80% इलेक्ट्रिक बसें होंगी: केजरीवाल

  • 12:25 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जिसको जो करना है कर ले, समय पर जवाब देंगे-तेजस्वी

    सीबीआई के छापों पर तेजस्वी यादव ने कहा-'जिसको जो करना है वो कर ले, हम सदन के अंदर जवाब देंगे।'

  • 12:22 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बिहार : डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने स्पीकर का पद सम्भाला

    बिहार विधानसभा : स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे के बाद डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने स्पीकर का पद सम्भाला, सीएम नीतीश कुमार ने चेम्बर में जाकर स्पीकर महेश्वर हजारी से की मुलाकात। विधानसभा का सत्र एक दिन के लिए बढ़ाया जाएगा।

  • 12:13 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक भिड़े

    महाराष्ट्र विधानभवन में भिड़े सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक। शिंदे ग्रुप और एनसीपी विधायकों के बीच में हुई धक्का मुक्की। सत्ता पक्ष के विधायक जब विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तब विपक्ष के विधायक भी विधानभवन की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी होने लगी। आदित्य ठाकरे, अजित पवार, बालासाहेब थारोत भी नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान शिंदे ग्रुप के विधायक दिलीप मामा लांडे और एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी एक-दूसरे से भिड़ गए।

  • 12:12 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मधुबनी में आरजेडी सांसद फैयाज अहमद के घर सुबह 5 बजे से छापे की कार्रवाई जारी

    मधुबनी- RJD से राज्य सभा सांसद डॉक्टर फैयाज अहमद के मधुबनी शहर के स्टेडियम रोड स्थित आवास पर सुबह तकरीबन 5 बजे से सेंट्रल टीम की छापेमारी जारी है । छापेमारी में ED और CBI के अधिकारी शामिल हैं । बताया जाता है की सांसद फैयाज अहमद घर ही मौजूद थे। वहीं छापेमारी की सूचना पर काफी संख्या में RJD कार्यकर्ता व नेता  जुटने लगे ।

  • 12:05 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र : बीजेपी और महाविकास अघाड़ी के विधायक भिड़े

  • 11:59 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    25 लोकेशन पर सीबीआई के छापे

    जमीन के बदले नौकरी के मामले में 25 लोकेशन पर सीबीआई की रेड्स हो रही है। इसमें दिल्ली, गुरुग्राम,पटना, कटिहार, मधुबनी शामिल है। गुरुग्राम में अर्बन क्यूब 71 मॉल में भी छापे की कार्रवाई चल रही है। ये तेजस्वी यादव और उनके करीबियों का बताया जा रहा है। While land corporation private limited में भी छापे की कार्रवाई जारी है। 

     

  • 11:52 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    गुरुग्राम में भी सीबीआई का छापा

    जमीन के बदले नौकरी देने से संबंधित मामले में  केंद्रीय जांच एजेंसी CBI द्वारा  गुरुग्राम में भी छापेमारी जारी है। गुरुग्राम स्थित वाइट लैंड कॉर्पोरेशन नाम की कंपनी में सीबीआई की छापेमारी चल रही है। सीबीआई मुख्यालय के सूत्र के मुताबिक उस कंपनी का संबंध बताया जा रहा है तेजस्वी यादव और लालू परिवार के अन्य सदस्यों से बताया जा रहा है।

  • 11:49 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

  • 11:31 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    तिहाड़ जेल में कैदी की हत्या

    दिल्ली की तिहाड़ जेल में 2 कैदियों के बीच हुए झगड़े और मारपीट में एक कैदी की मौत हो गई। तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक 22 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे तिहाड़ की जेल नम्बर 5 में 2 कैदी आपस में लड़ गए, जिसमें दोनों ने एक दूसरे को मुक्के मारे। मारपीट में 20 साल का समीर खान जो लूट के एक मामले में जेल में बन्द था वो नीचे गिर गया ,उसके सिर में अंदरूनी चोट आयी और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। समीर खान को दूसरे कैदियों की मदद से जेल के अस्पताल ले जाया गया जहाँ से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डीडीयू अस्पताल भेज दिया गया ,वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • 11:29 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने दिया इस्तीफा

    बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने प्रारंभिक संबोधन के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।

  • 11:23 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सीबीआई के छापे से हम डरनेवाले नहीं- राबड़ी देवी

  • 11:12 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नियम के मुताबिक नहीं-विजय सिन्हा, स्पीकर

    बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय सिन्हा ने कहा- आपने जो अविश्वास प्रस्ताव लाया वह अस्पष्ट है, नियम के मुताबिक नहीं है। मैंने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कभी भेदभाव नहीं किया और  दोनों पक्षों की ओर से सकारात्मक सहयोग मिला। 

  • 11:04 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू, नीतीश सरकार साबित करेगी बहुमत

    बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। थोड़ी देर में नीतीश सरकार बहुमत साबित करेगी। 

  • 10:24 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राजस्थान मॉडल के आधार पर गुजरात चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

    1. राजस्थान की स्वास्थ्य सेवा का मॉडल गुजरात में भी लागू किया जाएगा
    2. किसानों को दिन में बिजली दी जाएगी कृषि के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाएग
    3. कृषि कनेक्शन के लिए प्रतिमाह ₹1000 की सब्सिडी देने का भी प्रावधान किया जाएगा
    4. राजस्थान की तरह ही गुजरात में भी पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी
    5. विधवा महिलाओं को एक लाख रुपया का पेंशन भी मेनिफेस्टो में शामिल किया जाएगा
    6. इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना भी मेनिफेस्टो में शामिल की जाएगी
    7. गुजरात में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक करने वाले सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा
    8. आरोग्य कृषि और बाकी सरकारी कर्मचारी के मामलों में राजस्थान मॉडल अपनाया जाएगा
  • 10:22 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कच्छ ड्रग्स मामले को लेकर एनआईए का छापा

    गुजरात के कच्छ ड्रग्स मामले को लेकर दिल्ली के एक क्लब सहित10 जगहों पर NIA के छापे। पिछले साल सितंबर में 3000 किले हेरोइन पकड़ी गई थी।

  • 10:20 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ये ED, CBI की नहीं बल्कि बीजेपी की रेड है-मनोज झा

    आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और इन्होंने (BJP) डराने के लिए आज का दिन चुना है, आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं। आप इन्हें ED, CBI की नहीं आप इन्हें भाजपा की रेड कहिए। ये संगठन भाजपा के लिए काम करती है: मनोज झा, RJD सांसद 

  • 9:27 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    एमपी के सीएम शिवराज ने पीएम मोदी से की बात

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की फोन पर की चर्चा। अत्तिवृष्टि से प्रभावित रायसेन गुना राजगढ़ सागर भोपाल जिलों के बारे में जानकारी दी।आर्मी,एनडीआरएफ की मदद पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 10 बजे बुलाई बड़ी बैठक।

  • 9:24 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कटिहार : एमएलसी अहमद अशफाक करीम घर पर भी सीबीआई का छापा

    कटिहार मेडिकल कॉलेज के संस्थापक और आरजेडी कोटे से एमएलसी अहमद अशफाक करीम के कटिहार निवास पर भी हो रही है छापेमारी

  • 8:48 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पटना में RJD MLC सुनील सिंह के घर पर सीबीआई का छापा

    बिहार में आज नीतीश सरकार के शक्ति परीक्षण से पहले आज राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी सुनील सिंह के घर पर सीबीआई का छापा पड़ा है। सुनील सिंह लालू के बेहद करीबी माने जाते हैं। सुनील सिंह पर सीबीआई की यह कार्रवाई नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामले में हुई है। सुनील सिंह ने कहा कि साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा है।

  • 8:17 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    आम आदमी पार्टी करेगी बड़ा खुलासा, 11 बजे करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

    दिल्ली में केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करनेवाली है। पार्टी की ओर से यह कहा जा रहा है कि वह आज एक बड़ा खुलासा करेगी।

  • 8:17 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    यूपी में 13 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

    यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यहां 13 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस विपिन कुमार जैन को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। विपिन वर्तमान में यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव पद पर सेवाएं दे रहे थे। आईएएस जगदीश को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन का अपर प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्ति दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत