1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Sep 08, 2022 11:57 pm IST

Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News in Hindi Live - India TV Hindi
Breaking News in Hindi Live Image Source : INDIA TV

Breaking News in Hindi Live :  हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Breaking News in Hindi Live Update 08 September 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 11:07 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ का निधन

    ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ 2 का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। महारानी ने 70 सालों तक ब्रिटेन की राजगद्दी संभाली थी।

  • 10:17 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में चारकोल प्लांट में लगी आग

    महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में चारकोल प्लांट में आग लग गई। घटना पर अधिक जानकारी आनी अभी बाकी है।  

  • 8:59 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल

    पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल। 27 आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए।

  • 8:04 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    सेंट्रल विस्टा के श्रमिकों को 26 जनवरी की परेड के लिए आमंत्रित करेंगे पीएम

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमजीवी से कहा कि वह इस परियोजना पर काम करने वाले सभी लोगों को 26 जनवरी की परेड के लिए आमंत्रित करेंगे।

  • 7:23 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    8 सितंबर से 15 सितंबर तक नोएडा में नहीं उड़ा सकेंगे ड्रोन

    एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में दिनांक 12.09.2022 से दिनांक 15.09.2022 तक वर्ल्ड डेयरी समिट-2022 का आयोजन प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में 12 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाग लेंगे। सुरक्षा के नजरिए से प्राइवेट ड्रोन संचालन को प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है। इसलिए अपर पुलिस उपायुक्त, कानून/व्यवस्था, गौतमबुद्धनगर द्वारा यह आदेश पारित किया जाता है की कोई भी प्राइवेट व्यक्ति/संस्था द्वारा दिनांक 08.09.2022 से दिनांक 15.09.2022 तक ड्रोन का संचालन नही किया जाएगा। इस आदेश का उल्लंघन दंडनीय अपराध होगा। (रिपोर्ट: संजय शाह)

  • 7:10 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    पीएम मोदी ने नेताजी की प्रतिमा का अनावरण किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 28 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

  • 7:05 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    कर्तव्य पथ पर न्यू इंडिया

    प्रधानमंत्री मोदी देश की राजधानी दिल्ली को एक नयी पहचान समर्पित करने जा रहे हैं। दिल्ली का ऐतिहासिक राजपथ अब कर्तव्य पथ में बदल चुका है। इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक के दोनों ओर का हिस्सा सेंट्रल विस्टा है। विजय चौक से लेकर सी-हेक्सागन तक की रोड और सेंट्रल विस्टा लॉन अब आज से कर्तव्यपथ के नाम से जाना जाएगा।

  • 6:43 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स PP-15 के क्षेत्र में डिसइंगेजमेंट शुरू

    गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स PP-15 के क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों ने समन्वित और नियोजित तरीके से डिसइंगेज करना शुरू कर दिया है। भारत-चीन की ओर से संयुक्त बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आज भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की बैठक के 16वें दौर में बनी आम सहमति के अनुसार, गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स (पीपी-15) के क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों ने समन्वित और नियोजित तरीके से पीछे हटना शुरू कर दिया है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल बनाने में मदद मिलेगी।

  • 6:30 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    पंजाब पुलिस ने बड़े टेरर मॉड्यूल का किया खुलासा

    पंजाब पुलिस ने नछत्तर सिंह नाम के, करनाल से बरामद किए गए आईडी मामले के मुख्य साजिशकर्ता समेत पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित अन्य दो आतंकियों को गिरफ्तार करके एक बड़े टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया है। 

  • 5:52 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    पंजाब के अमरगढ़ से AAP विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा पर ईडी की रेड

    पंजाब के अमरगढ़ से आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा पर ईडी की रेड हुई है। गज्जन माजरा के स्कूलों, रीयल एस्टेट और फैक्ट्री में यह रेड हुई है। विधायक के करीबी 12 लोगों के यहां भी ईडी की टीम जांच कर रही है।  

  • 5:24 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    लालू और बालू का पुराना रिश्ता है- सुशील मोदी

    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने आज आरजेडी पर तीखा हमला बोला है। सुशील मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बालू का अवैध व्यापार करने वाले अधिकांश लोग RJD से जुड़े हैं।

  • 4:48 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    प्रसिद्ध 'कृष्णा हींग' के ऑफिस में NIA की रेड

    टेरर फंडिंग को लेकर गुजरात में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की छापेमारी जारी है। नडियाद के मरिडा रोड पर स्थित कृष्णा हींगवाला कंपनी पर NIA ने सोमवार को छापा मारा। इस कंपनी द्वारा अफगानिस्तान में सालों से चल रहे बिजनेस में जो वित्तीय लेनदेन होती है उसकी जांच के लिए ये रेड की गई है।

  • 2:12 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सेंट्रल विस्टा : दिल्ली मेट्रो उपलब्ध कराएगी बस सर्विस

  • 2:10 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    शेख हसीना से मेरे अच्छे संबंध, केंद्र सरकार ने मुझे आमंत्रित नहीं किया-ममता

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा-बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं लेकिन केंद्र ने भारत की उनकी आधिकारिक यात्रा का हिस्सा बनने के लिए मुझे आमंत्रित नहीं किया।

  • 2:08 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पूरे गुजरात में मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों का सशक्त नेटवर्क : पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सूरत में सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत की।मेगा मेडिकल कैंप अपने आप में एक बड़ी कल्पना है। लोगों को जोड़ने और इस सेवाभाव के लिए मैं आपको जितनी बधाई दूं उतनी कम है। मैं अक्सर सूरत की सद्भावना, सूरत के लोगों के सामर्थ्य और उनकी इच्छाशक्ति की बात करता रहता हूं। गुलामी के समय में सूरत देश के उन पहले स्थानों में था जहां नमक कानून का विरोध हुआ था। सेवाभाव क्या होता है, सूरत के लोग बखूबी समझते हैं। बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर भविष्य का मार्ग बनाता है। इसी सोच के साथ बीते वर्षों में हमने स्वास्थ्य अवसंरचना के साथ-साथ जन-जागरूकता ,बीमारियों से बचाव, बीमारियों को गंभीर होने से रोकने पर विशेष बल दिया है। आज पूरे गुजरात में मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों का सशक्त नेटवर्क तैयार हुआ है।

  • 2:05 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ज़ियारत के लिए अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचीं

  • 12:15 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    संजय राउत की जमानत अर्जी पर 16 सिंतबर को होगी सुनवाई

    संजय राउत की जमानत अर्जी पर मुंबई की विशेष अदालत ने ED से 16 सितंबर तक मांगा जवाब। 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं संजय राउत। 16 सितंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई।

  • 11:58 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राहुल और अखिलेश देश की राजनीति में मनोरंजन के दो चेहरे-केशव मौर्य

  • 11:29 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भारत की अर्थव्यवस्था में सहकारिता का अहम योगदान-अमित शाह

  • 11:22 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मुंबई: याकूब मेमन की कब्र पर लगाई गई लाइट्स को हटाया जा रहा है

  • 11:20 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अररिया के जोकीहाट में एनआईए की छापेमारी

    अररिया के जोकीहाट में अहसान परवेज के घर NIA की छापेमारी। पटना के फुलवारी शरीफ मामले में अहसान का नाम सामने आया था। SDPI के प्रदेश महासचिव है अहसान परवेज।

  • 11:15 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    लखनऊ : हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमती किनारे स्थित लेटे हनुमान मंदिर में तोड़फोड़। पुलिस के मुताबिक नशे का आदी तौफीक अहमद ने मंदिर की मूर्तियों को थोड़ा और ध्वज को फाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

  • 10:41 AM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    सूरत में मेडिकल कैंप का आज PM मोदी उद्घाटन करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूरत में एक बड़े मेडिकल कैंप का गुरुवार सुबह करेंगे उद्घाटन। इसके लिए ओलपाड निर्वाचन क्षेत्र के करीब 66,000 निवासियों ने मुफ्त मेडिकल कैंप के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस मेडिकल कैंप में 3,000 डॉक्टर हेल्थ टेस्ट करेंगे।

  • 10:18 AM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    NIA ने बिहार में की 32 जगहों पर छापमारी

    बिहार में NIA की 32 जगहों पर छापेमारी, NIA ने बिहार के पटना, अररिया, दरभंगा में छापेमारी की है- सूत्र

  • 9:59 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भारत जोड़ो यात्रा की शानदार शुरुआत-अशोक गहलोत

  • 9:58 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    देशभर में कोरोना के 6,395 नए मामले सामने आए

  • 9:12 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस को भी मजबूत करेगी: जयराम रमेश

  • 9:12 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन

  • 9:11 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक

    मुम्बई दौरे के दौरान गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक, अमित शाह के इर्द-गिर्द घंटों तक घूमता रहा एक शख्स । खुद को आंध्र प्रदेश के सांसद का पीए बता रहा था। शक होने के बाद मंत्रालय के एक अधिकारी ने मुम्बई पुलिस को दी जानकारी । मुम्बई पुलिस ने पूछताछ के बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया है ।आरोपी का नाम हेमन्त पवार है और वह धुले का रहने वाला है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत