1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Edited By: Niraj Kumar
 Updated : Sep 01, 2022 11:27 pm IST

Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News in Hindi Live- India TV Hindi
Breaking News in Hindi Live Image Source : INDIA TV

Breaking News in Hindi Live :  हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

Breaking News in Hindi Live Update 01 sep 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 11:12 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    एनसीआर से 12वीं करने वाला विद्यार्थी दिल्ली के महाविद्यालय में आरक्षण का लाभ नहीं ले सकता: अदालत

    दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्यवस्था दी है कि एनसीआर के किसी विद्यालय से 12 वीं कक्षा की परीक्षा पास करने वाला दिल्ली का कोई विद्यार्थी राष्ट्रीय राजधानी में महाविद्यालय में प्रवेश में ‘दिल्ली के उम्मीदवार’ को उपलब्ध आरक्षण का लाभ नहीं ले सकता है। 

  • 10:58 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    सीबीआई के डिप्टी लीगल एडवाइजर ने किया सुसाइड

    साउथ दिल्ली के डिफेंस कालोनी इलाके में स्थित हुडको पैलेस में अपने सरकारी आवास में सीबीआई के डिप्टी लीगल एडवाइजर जितेंद्र कुमार ने आज बालकनी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। जितेंद्र कुमार की उम्र करीब 48 साल थी। आज सुबह हुई इस घटना में पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जितेंद्र कुमार का परिवार हिमाचल प्रदेश में रहता है।

    सुसाइड नोट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। मृतक जितेंद्र सीबीआई की एसीबी में लीगल एडवाइजर थे, दो साल पहले इनका चंडीगड़ से इनका ट्रांसफर हुआ था। ये हिमाचल के मंडी के रहने वाले थे। ये एसीबी यूनिट के डिप्टी लीगल एडवाइजर थे जो एक्साइज केस की जांच कर रही थी।

    जितेंद्र डिप्रेशन और हेल्थ इश्यू के शिकार थे। ये एक्साइज केस में डायरेक्ट केस को नही देख रहे थे बस डिप्टी लीगल एडवाइजर थे। (रिपोर्ट: अभय पाराशर)

  • 10:32 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    सीएम योगी ने जल्दी न्याय में बाधा बन रहे अफसरों पर लिया एक्शन

    सीएम योगी ने जल्दी न्याय में बाधा बन रहे अफसरों पर एक्शन लिया है। सीएम ने जनसमस्याओं के निस्तारण में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 73 अफसरों को नोटिस जारी किया है। इसमें संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई होना तय है।

  • 9:14 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    जम्मू के जानीपुर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढही

    जम्मू के जानीपुर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। एसडीआरएफ की टीम और 2 बुलडोजर मौके पर मौजूद हैं। निर्माणाधीन इमारत के ढहने से अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मलबा हटाया जा रहा है।

  • 8:15 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    झारखंड सरकार ने एक महीने के लिए चार्टर विमान की बुकिंग की

    झारखंड सरकार ने एक महीने के लिए चार्टर विमान की बुकिंग कर दी है। वीवीआईपी और वीआईपी मूवमेंट पर 2 करोड़, 6 लाख 50 हजार खर्च होंगे। कैबिनेट ने लगाई मुहर। 

  • 7:33 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    झारखंड में जारी राजनीतिक घमासान के बीच सीएम सोरेन ने की कैबिनेट बैठक

    झारखंड में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। 1 दिन के लिए झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 5 सितंबर को आहूत किया गया। इस बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी की मिली।

  • 7:32 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    CBI ने दिल्ली पुलिस के ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, ACP के खिलाफ भी केस दर्ज

    CBI ने एक शिकायतकर्ता से 7.89 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। CBI ने एक एसीपी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। CBI के मुताबिक, शिकायत में यह आरोप था कि भलस्वा पुलिस स्टेशन, दिल्ली में एनडीपीएस अधिनियम  की धारा 21 के तहत दर्ज एफआईआर  में शिकायतकर्ता की  पत्नी को राहत देने के लिए दिल्ली पुलिस के एसीपी ने एएसआई  के जरिये 15 लाख रुपये की मांग की। 

    इस शिकायत पर सीबीआई ने जाल बिछाया और सहायक उपनिरीक्षक  को शिकायतकर्ता से 7.89 लाख रुपये की रिश्वत लेने के दौरान पकड़ा। दिल्ली और फरीदाबाद स्थित आरोपी के परिसरों में तलाशी ली गई। इस मामले में जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी ASI दुष्यंत गौतम है जबकि जिस ACP के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज हुआ है उसका नाम बृजपाल है जो कि नारकोटिक्स ब्रांच में तैनात है। (रिपोर्ट: अभय पाराशर)

  • 6:44 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    शिवसेना नेता रामदास कदम का उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला

    शिवसेना नेता रामदास कदम ने उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है। रामदास कदम ने कहा है कि बालासाहेब के विचारों पर सही मायनों में एकनाथ शिंदे चल रहे हैं, जबकि शरद पवार के विचारों पर उद्धव ठाकरे चल रहे हैं। रामदास कदम ने रत्नागिरी में कहा, 'मुझे लगता है इस मामले में एकनाथ शिंदे और मेरे विचारों में कोई अंतर नहीं, लेकिन यह मेरा व्यक्तिगत मत है कि आज बालासाहेब के विचारों पर सही मायनों में एकनाथ शिंदे चल रहे हैं, जबकि शरद पवार के विचारों पर उद्धव ठाकरे चल रहे हैं। बालासाहेब ठाकरे के विचारों से बेईमानी करने और उनकी पीठ में खंजर घोपने का काम उद्धव ठाकरे ने किया है, तो उन्हें बालासाहेब का नाम लेने और उनके विचारों के बारे में बात करने का अधिकार कैसे है? आज एकनाथ शिंदे ही सही मायने में बालासाहेब के विचारों पर काम कर रहे हैं यह मेरा मत हैं, और मैं एकनाथ जी के बारे में बोलता रहूंगा।' (रिपोर्ट: अतुल सिंह)

  • 6:37 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    शराब पीने पर छत्तीसगढ़ के मंत्री का बयान

    छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हरिवंश राय बच्चन की प्रसिद्ध कविता ‘मधुशाला’ की पंक्तियों का संदर्भ देते हुए कहा कि शराब लोगों को एकजुट करती है लेकिन इसका सेवन नियंत्रित तरीके से करना चाहिए। इस दौरान टेकाम ने कहा, हरिवंश राय बच्चन जी ने मंदिर-मस्जिद झगड़ा कराते, लेकिन एक कराती मधुशाला लिखा था।

  • 6:02 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    गुरुग्राम - दिन दहाड़े बीजेपी नेता को गोलियों से भूना

    दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दिन दहाड़े बीजेपी नेता को गोलियों से भून दिया गया। ये बीजेपी नेता कपड़े के शोरूम में कपड़े लेने गया था।

  • 5:58 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    बचेगी या जाएगी सोरेन सरकार? झारखंड के गवर्नर 2-4 दिन में बताएंगे अपना फैसला

    जेएमएम-कांग्रेस के डेलीगेशन को झारखंड के गवर्नर ने बताया कि 2-4 दिन में जल्द वो अपना फैसला बताएंगे। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने बताया कि सीएम इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। राज्यपाल ने कानूनी राय ले रहे हैं और आश्वासन दिया कि 2 दिनों के भीतर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। हमने यह भी सवाल किया कि मीडिया में चुनिंदा जानकारी कैसे लीक की जा रही है, उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि स्रोत उनके कार्यालय में नहीं है। 

     

  • 5:19 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    पूर्व मंत्री कार्तिक सिंह की जमानत याचिका ख़ारिज हुई

    दानापुर कोर्ट ने बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अपहरण के एक मामले में सिंह के खिलाफ कथित तौर पर गिरफ्तारी वारंट जारी है।

  • 2:40 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    तमिलनाडु : रथ के बिजली के तार के संपर्क में आने से दो लोगों की मौत, तीन घायल

    तमिलनाडु के विरुद्धुनगर जिले में गणेश विसर्जन के जुलूस के दौरान लकड़ी का एक रथ बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गयी तथा तीन अन्य झुलस गए। यह हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे राजपलायम के समीप हुआ जब भव्य रूप से सजाया गया लकड़ी का रथ (छप्परम) भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के बाद गांव वापस लाया जा रहा था। चेन्नई से करीब 520 किलोमीटर दूर विरुद्धुनगर में राजपलायम के समीप चोक्कानाथनपुथुर के ग्रामीणों ने गणेश चतुर्थी की रात को एक जुलूस निकाला तथा नजदीकी झील में प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन के बाद रथ को वापस गांव में लाया जा रहा था तभी यह घटना हुई।

  • 2:38 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पूर्व विधायक की हत्या की साजिश के आरोप में नगर पंचायत अध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार

    अलीगढ़ जिले में एक पूर्व विधायक की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिले की खैर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ ने पिछली 27 अगस्त को खैर थाने में एक तहरीर देकर आशंका जताई थी कि कुछ लोग उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस मामले की जांच के बाद बुधवार को खैर जिला पंचायत के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

  • 2:31 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सर्वाइकल कैंसर का स्वदेशी रूप से विकसित टीका

  • 2:30 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हमारा इरादा मदरसों में होने वाली जिहादी गतिविधियों को खत्म करना -हिमंत विश्व शर्मा

  • 1:33 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली विधानसभा में विश्वासमत पारित

    दिल्ली विधानसभा में विश्वासमत पारित, विपक्ष का एक भी विधायक विधानसभा में मौजूद नहीं, विपक्ष के सभी सात विधायकों को बाहर निकाला गया। 

  • 1:15 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    झारखंड : सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा

     झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा है।

  • 1:12 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सेवाओं में देरी

    दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के तिलक नगर स्टेशन पर बृहस्पतिवार को एक यात्री के पटरी पर आ जाने से सेवाओं में विलंब हुआ। ब्लू लाइन दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेंटर/वैशाली से जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्विटर पर यात्रियों को सेवाओं में विलंब की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘ द्वारका सेक्टर-21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेंटर /वैशाली के बीच ब्लू लाइन पर सेवाओं में विलंब है, क्योंकि एक यात्री तिलक नगर स्टेशन पर पटरी उतर गया। अन्य लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।’’ डीएमआरसी और पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

  • 1:08 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली : सफदरजंग अस्पताल की एमबीबीएस छात्रा ने खुदकुशी की

    सफदरजंग अस्पताल की अंतिम वर्ष की एक छात्रा ने छात्रावास के एक कमरे में फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल की पुलिस चौकी को बृहस्पतिवार तड़के साढ़े तीन बजे घटना की सूचना मिली। दिल्ली की रहने वाली छात्रा एमबीबीएस गर्ल्स हॉस्टल, सफदरजंग अस्पताल में रहती थी। 

  • 12:28 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मुरादनगर में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 15 छात्राओं को फूड पॉइजनिंग

  • 12:18 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली विधानसभा से बीजेपी विधायक सस्पेंड

    दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने बीजेपी विधायक विजेंदर गुप्ता को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड किया। बीजेपी विधायक अभय वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, अनिल वाजपेयी को आज पूरे दिन के लिए सस्पेंड किया।

  • 11:07 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बिहार: आरा-बक्सर हाईवे पर व्यवसायी और उसकी पत्नी पर हमला

  • 11:06 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली: छात्रा पर गोली चलाने वाला अरमान अली गिरफ्तार

    दिल्ली के संगम विहार में छात्रा पर गोली चलाने वाले अरमान अली को साउथ दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार। बाकी दो आरोपी पहले हो चुके है गिरफ्तार।

  • 9:53 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली और पंजाब के कुख्यात गैंगस्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

    दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार सहित दिल्ली और पंजाब के कुख्यात गैंगस्टरों के खिलाफ UAPA के तहत 2 प्राथमिकी दर्ज की हैं। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार सिद्धूमूसे वाला हत्याकांड में आरोपी हैं।

  • 9:38 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी का केरल दौरा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से केरल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह दो सितंबर को देश के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को सेवा में शामिल करने सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार शाम यहां पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे और कोचीन हवाईअड्डे के पास कलाडी गांव स्थित आदि शंकराचार्य के जन्मस्थान आदि शंकरा जन्मभूमि क्षेत्रम (मंदिर) जाएंगे। 

  • 9:38 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    यूपी में 16 आईएएस अफसरों के तबादले

    योगी सरकार ने 16 सीनियर आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है।  अमित मोहन प्रसाद को स्वास्थ्य विभाग से हटाकर सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग, खादी और ग्रामोद्योग विभाग में अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। नवनीत कुमार सहगल से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ले लिया गया है और उन्हें खेलकूद विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत