Breaking News Live Updates : महाराष्ट्र (Maharashtra) में बारिश (Rain) का कहर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई (Mumbai), ठाणे और पालघर में बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। उधर, दक्षिण गुजरात में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कच्छ में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं कई इलाकों में सड़कों पर पानी आ गया है। वहीं महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) आज दिल्ली में पीएम मोदी (PM Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात करेंगे। उधर उदयपुर (Udaipur Murder Case) के कन्हैयालाल मर्डर केस में आरोपी रियाज़ और अजमेर दरगाह के खादिम गौहर चिश्ती का कनेक्शन सामने आया है। वहीं ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद नए पीएम की तलाश शुरू हो गई है। देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें।