Breaking News Live: उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड (Udaipur Murder Case) मामले में हिंदू संगठनों में आक्रोश है। इस हत्याकांड के विरोध में आज शनिवार को राजस्थान (Rajasthan Murder Case) के 5 जिलों में बंद का ऐलान किया गया है। इसके अलावा आज शिवसेना (Shiv Sena) के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) मुंबई पहुंचेंगे। यहां उनके भव्य स्वागत की तैयारी है। वह आज सुबह 4 बजे गोवा पहुंचे हैं। इसके अलावा ईरान में आज भीषण भूकंप (Earthquake In Iran) आ गया है, जिसमें 3 लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) के दौरान अमेरिका ने बड़ा ऐलान किया है। अमेरिका ने यूक्रेन को अतिरिक्त अमेरिकी हथियार, उपकरण और सप्लाई के लिए 82 करोड़ डॉलर (820 मिलियन डॉलर) की मदद की घोषणा की है। इसी तरह देश और दुनिया की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें।