1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विमान हादसे के वक्त कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी कमान, प्लेन में मौजूद थे ये क्रू मेंबर्स

विमान हादसे के वक्त कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी कमान, प्लेन में मौजूद थे ये क्रू मेंबर्स

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 12, 2025 03:06 pm IST,  Updated : Jun 12, 2025 04:41 pm IST

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेक-ऑफ के तुरंत बाद हादसे का शिकार हो गया। उस वक्त कैप्टन सुमित सभरवाल विमान की कमान संभाल रहे थे। आइए आपको बताते हैं कि इस मामले में DGCA ने क्या कुछ बताया है।

Screen Grab- India TV Hindi
अहमदाबाद में हुआ बड़ा प्लेन हादसा Image Source : INDIA TV

आज दोपहर गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक बहुत बड़ा हादसा हुआ। अहमदाबाद से लंदन जाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट ने जैसे ही उड़ान भरी वो क्रैश हो गई। उश समय प्लेन में 242 लोग सवार थे और उसमें उस वक्त गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मौजूद थे। जब विमान के साथ हादसा तब विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी मौजूद थे। प्लेन के गिरते हुए एक बड़ा धमाका हुआ है।

DGCA ने क्या जानकारी दी?

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में DGCA की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि, 'एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे'

आपको बता इन दोनों कैप्टन के अनुभव के बारे में बताते हैं। कैप्टन सुमित सभरवाल के पास 8,200 फ्लाइंग आवर्स का अनुभव था और वहीं फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के पास 1100 घंटे उड़ान का अनुभव था। विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे नंबर 23 से उड़ान भर रही थी जब यह हादसा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 9 मिनट की उड़ान के बाद ही फ्लाइट पास के बिल्डिंग से टकरा गई और हादसे का शिकार हो गई। विमान महज 600 फीट की ऊंचाई तक ही उड़ पाई थी और क्रैश हो गई। क्रैश होने के बाद एयर इंडिया के विमान का मलबा आसपास की इमारतों पर गिरा, जिससे वहां भी आग लग गई। वहां पार्क किए गए वाहनों में भी आग लग गई।

फ्लाइट में थे ये क्रू मेंबर्स

आज अहमदाबाद में उड़ान के तुरंत बाद ही एयर इंडिया का जो विमान क्रैश हुआ उसमें 12 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। कैप्टन सुमित सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के अलावा 10 और मेंबर प्लेन में थे जिसमें से 9 के नाम सामने आ गए हैं। जो क्रू मेंबर्स फ्लाइट में थे उनके नाम- अपर्णा महादिक, श्रद्धा धवन, साईनीता चक्रवर्ती, मैथली पाटिल, मनीषा थापा, रोशनी राजेंद्र सोंघारे, नगानथोई शर्मा कोंगब्रेलाटपम, दीपक पाठक और इरफान शेख हैं।

बोइंग का था विमान

हादसे का शिकार हुआ विमान 11 साल पुराना था। इसका निर्माण अमेरिका की बोइंग कंपनी करती है। इस विमान में कई धातुओं का मिश्रण होता है, जिसके कारण इसका वजन बेहद कम होता है। इसी वजह से यह विमान लंबी दूरी की यात्राएं करने में सक्षम रहता है। इसके साथ ही इसकी ईंधन की खपत भी कम होती है। इसी वजह से दुनिया की हर बड़ी एयरलाइन इस विमान का इस्तेमाल करती है। इस विमान में आम तौर पर 200-300 यात्री बैठ सकते हैं और इसकी अधिकतम दूरी तय करने की सीमा 8,500 समुद्री मील तक है।

ये भी पढ़ें-

Video: अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान ऐसे हुआ क्रैश, सामने आया वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत